BREAKING NEWS
KHABAR : चुनाव से पहले सियासी जुबानी जंग तेज, भाजपा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अयोध्या में चढ़ावा चोरी के विरोध में.. <<     KHABAR : हज-2027 के आवेदन 11 महीने पहले, उठे सवाल, जमीअत.. <<     KHABAR : मानसून से पहले रतलाम मंडल का हरित अभियान,.. <<     KHABAR : एकीकृत मत्स्योद्योग नीति-2026 के तहत 30 जून तक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए चौपाल व.. <<     KHABAR : लगुन में हवाई फायर रोकने पर गोली मारने.. <<     KHABAR : खरगोन पहुंचे राज्यपाल, सांसद-विधायकों ने.. <<     KHABAR : बारिश में बदहाल मुक्तिधामों पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : खरीफ 2026- शाजापुर में सोयाबीन खेती को लेकर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानसून की पहली बारिश में आधे घंटे थमा.. <<     KHABAR : मंदसौर में पोलियो महाअभियान कल, 1.57 लाख.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को नीमच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को भानपुरा व गरोठ में.. <<     BIG REPORT : एमएसएमई दिवस पर मंदसौर को औद्योगिक.. <<     रतलाम में 'गड्ढों में सड़क या सड़क में गड्ढे',.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 13, 2023, 5:46 pm
KHABAR : हरसूद कॉलेज प्राचार्य ने एनएसयूआई नेताओं पर कराई FIR, स्टूडेंट्स को बांटे भविष्य की बात कमलनाथ के साथ के पर्चे, आचार संहिता का उल्लंघन, पढे़ खबर 

Share On:-

खंड़वा। हरसूद कॉलेज में चुनाव प्रचार करना एनएसयूआई नेताओं को भारी पड़ गया। एबीवीपी के हस्तक्षेप के बाद मामला कलेक्टर व एसडीएम तक पहुंचा। राजनीति गर्माने के बाद कॉलेज प्राचार्य ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने दो नामजद व 3 अन्य नेताओं पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया है।


एसएनयूआई नेताओं ने ‘भविष्य की बात कमलनाथ के साथ’ लिखे पर्चे छात्र-छात्राओं को बांटे थे। उनका कहना है कि हमने प्राचार्य से मौखिक रूप से अनुमति ले रखी थी।


हरसूद पर पुलिस ने एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अक्षत अग्रवाल और नगर अध्यक्ष अजय अग्रवाल सहित 3 अन्य लोगों पर धारा 188 का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एक पोस्टर भी जब्त किया है। घटना गुरूवार दोपहर 1 बजे की है, कॉलेज के एक रूम में दरवाजा बंद कर स्टूडेंट्स के साथ एनएसयूआई नेताओं ने बैठक की थी।


एबीवीपी के लालू यादव, पृथ्वीराज राजपूत, राज नायक सहित अन्य ने इस पर आपत्ति ली। एसडीएम पुरुषोत्तम कुमार को शिकायत की। उस समय कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य वीके वर्मा एसडीएम ऑफिस में ही मौजूद थे। एसडीएम के निर्देश पर प्राचार्य ने पुलिस से लिखित शिकायत की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE