BREAKING NEWS
KHABAR : चुनाव से पहले सियासी जुबानी जंग तेज, भाजपा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अयोध्या में चढ़ावा चोरी के विरोध में.. <<     KHABAR : हज-2027 के आवेदन 11 महीने पहले, उठे सवाल, जमीअत.. <<     KHABAR : मानसून से पहले रतलाम मंडल का हरित अभियान,.. <<     KHABAR : एकीकृत मत्स्योद्योग नीति-2026 के तहत 30 जून तक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए चौपाल व.. <<     KHABAR : लगुन में हवाई फायर रोकने पर गोली मारने.. <<     KHABAR : खरगोन पहुंचे राज्यपाल, सांसद-विधायकों ने.. <<     KHABAR : बारिश में बदहाल मुक्तिधामों पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : खरीफ 2026- शाजापुर में सोयाबीन खेती को लेकर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानसून की पहली बारिश में आधे घंटे थमा.. <<     KHABAR : मंदसौर में पोलियो महाअभियान कल, 1.57 लाख.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को नीमच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को भानपुरा व गरोठ में.. <<     BIG REPORT : एमएसएमई दिवस पर मंदसौर को औद्योगिक.. <<     रतलाम में 'गड्ढों में सड़क या सड़क में गड्ढे',.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 13, 2023, 5:56 pm
KHABAR : रामपुरा कॉलेज में मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन, स्वयंसेवकों ने एकत्र किए अमृत कलश में मिट्टी और चावल, पढ़े अजयसिंह सिसोदिया के साथ शेख इसाक की खबर   

Share On:-

रामपुरा। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामपुरा में भारत सरकार के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के एनएसएस प्रभाग के निर्देशानुसार मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
उक्त कार्यक्रम में सभी स्वयंसेवक अपने गाँव की थोड़ी मिट्टी एवं चावल लेकर आए जिसे अमृत कलश में एकत्र किया गया। तत्पश्चात राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रो आशीष कुमार सोनी ने यह अमृत कलश प्राचार्य डॉ बलराम सोनी को सौंपा। इसके उपरांत यह कलश जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यालय को सौंपा जाएगा एवं वहाँ से कार्यक्रम समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन को सौंपा जाएगा। उक्त अवसर पर प्राचार्य डॉ बलराम सोनी ने विद्यार्थियों को देश की मिट्टी का सम्मान करने एवं राष्ट्र के प्रति सदैव समर्पित रहने हेतु प्रेरक उद्बोधन दिया एवं स्टॉफ तथा विद्यार्थियों को पंच प्रण प्रतिज्ञा दिलाई। 
इस अवसर पर देश के वीर सपूतो को नमन किया। महाविद्यालय परिसर में स्थित अमृत वाटिका में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रो आशीष कुमार सोनी ने किया। इस अवसर पर डॉ अर्चना आर्य, डॉ आसावरी खैरनार, प्रो पार्थ कंसाना, डॉ मुक्ता दुबे, महेश चांदना, रेणु ठाकुर, मनोहर लाल धाकड़ सहित सम्पूर्ण स्टॉफ एवं विधार्थी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE