BREAKING NEWS
KHABAR : चुनाव से पहले सियासी जुबानी जंग तेज, भाजपा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अयोध्या में चढ़ावा चोरी के विरोध में.. <<     KHABAR : हज-2027 के आवेदन 11 महीने पहले, उठे सवाल, जमीअत.. <<     KHABAR : मानसून से पहले रतलाम मंडल का हरित अभियान,.. <<     KHABAR : एकीकृत मत्स्योद्योग नीति-2026 के तहत 30 जून तक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए चौपाल व.. <<     KHABAR : लगुन में हवाई फायर रोकने पर गोली मारने.. <<     KHABAR : खरगोन पहुंचे राज्यपाल, सांसद-विधायकों ने.. <<     KHABAR : बारिश में बदहाल मुक्तिधामों पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : खरीफ 2026- शाजापुर में सोयाबीन खेती को लेकर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानसून की पहली बारिश में आधे घंटे थमा.. <<     KHABAR : मंदसौर में पोलियो महाअभियान कल, 1.57 लाख.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को नीमच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को भानपुरा व गरोठ में.. <<     BIG REPORT : एमएसएमई दिवस पर मंदसौर को औद्योगिक.. <<     रतलाम में 'गड्ढों में सड़क या सड़क में गड्ढे',.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 13, 2023, 6:29 pm
KHABAR : ओंकारेश्वर में भूतड़ी अमावस्या पर 2 लाख लोग जुटेंगे, नर्मदा घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम; मोरटक्का के आगे टैंपो से सफर, किराया निर्धारित, पढे़ खबर 

Share On:-

खंडवा। तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या पर 2 लाख भक्तों के आने की संभावना है। इसको लेकर प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। शनिवार को सर्व पितृ मोक्ष जिसे निमाड़ मालवा में भूतड़ी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है, पर 3 दिन भीड़ रहने की संभावना है। करीब दो लाख से भी अधिक भक्त आएंगे।


शुक्रवार चौदस से भक्तों का आना शुरू हो जाएगा। शनिवार अमावस्या, रविवार नवरात्रि प्रतिपदा एवं छुट्टी होने से 3 दिन भीड़ रहेगी। पर्व को लेकर कलेक्टर अनूप कुमार सिंह के निर्देश पर गुरुवार को एसडीएम पुनासा बजरंग बहादुर की अध्यक्षता में एक बैठक नगर परिषद मीटिंग हाल में हुई।


बैठक में तय हुआ कि यात्री बसें मोरटक्का से आगे नहीं जाएगी। यात्री मोरटक्का उतरकर टेम्पू से पुराने बस स्टैंड जाएंगे। किराया 30 रु. प्रति सवारी रहेगा। छोटे चार पहिया वाहन कोठी तिराहे तक आ सकेंगे, यहां पार्किंग करके टैम्पू, मैजिक वाहन से पुराने बस स्टैंड किराया 20 रुपए, पुराने बस स्टैंड से आगे कोई वाहन नगर में नहीं जाएंगे। पार्किंग, नया बस स्टैंड, कोठी हेलीपेड, मोरटक्का आदि रहेंगे। पार्किंग शुल्क ठेकेदार द्वारा नगर परिषद क्षेत्र से बाहर जाकर वसूल नहीं किया जा सकेगा।


पानी, बिजली, सफाई की पर्याप्त व्यवस्था मार्गाे, घाटों व परिक्रमा पथ पर की जाएगी। सुरक्षा के लिए विशेष पुलिस बल तैनात किया जाएगा। स्नान के घाटों पर 10 सुरक्षा नाव मय उपकरण के तैनात रहेगी। होम गार्ड के जवान रहेंगे। एनएचडीसी द्वारा जल स्तर सामान्य रखा जाएगा। घाटों पर स्नान करने में परेशानी न हो एवं ओंकार पर्वत को जोड़ने वाला रपटा पुल चालू रहे जिससे पैदल आवागमन होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE