BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे धनराज पाटीदार, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : दो दिवसीय मध्‍य प्रदेश अंडर-17 स्‍टेट चेस.. <<     NEWS : आदर्श लखारा समाज सेवा संस्थान की बैठक.. <<     NEWS : श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर का 21 वा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, एमपी में.. <<     NEWS : परमात्मा की भक्ति से दुःख दुर्भाग्य दूर हो.. <<     BIG NEWS : यातायात पुलिस नीमच ने बोहरागली, दाना गली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हाटपीपल्‍या में बूथ अवेयरनेस ग्रुप को.. <<     KHABAR : क्रीड़ा परिसर में प्रवेश के लिए आवेदन की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मतदान जागरूकता अभियान के अंतर्गत नया.. <<     NEWS : सेन जयंती महोत्सव समिति के नेतृत्व में.. <<     NEWS : नूतन स्पोर्ट्स क्लब  तत्वाधान में ग्रीष्म.. <<     KHABAR : लोकसभा चुनाव 2024 के तहत मोगरगांव व गोगांवा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जैन समाज का अनुशासनोदय संस्कार शिविर.. <<     NEWS : लघु नाटिका के माध्यम से दिया संदेश बच्चों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 14, 2023, 10:17 am
KHABAR : शासकीय कर्मचारियों ने स्वस्थयगत कारणों से चुनाव कार्य में मुक्त रखें इस हेतु बड़ी संख्या में आए आवेदन, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। आगामी विधानसभा चुनाव में संलग्न शासकीय कर्मचारियों ने स्वास्थ्यगत कारणों से चुनाव कार्य से मुक्त रखने के लिए बड़ी संख्या में आवेदन दिए हैं। इस पर जिला अस्पताल में मेडिकल बोर्ड बनाकर उनका स्वास्थ परीक्षण किया जा रहा है। मेडिकल बोर्ड को कुल 155 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से कई कर्मचारियों की वजह तो जायज है लेकिन ऐसे भी कुछ आवेदनों में चुनाव कार्य से मुक्त रखने के लिए हास्यास्पद कारण बताए गए हैं। इनमें 10 साल पहले कॉलर बोन (कंधे की हड्डी) फ्रेक्चर होना, एक कान से बराबर सुनाई ना देना और हाथ-पैरों में झुनझुनी आने जैसे कारण बताए गए हैं। कई ऐसे भी थे जो 20 साल पहले दुर्घटना में घायल होने का हवाला दे रहे थे। 


डॉ. चौतन पटोटे ने बताया कि निर्वाचन ड्यूटी से मुक्त रखने के लिए स्वास्थ्यगत कारण बताने वाले कर्मचारियों के परीक्षण के लिए मेडिकल बोर्ड गठित किया गया है। इनमें से कई कर्मचारियों की वजह तो जायज है लेकिन बहुत से आवेदनों में कुछ तो भी कारण बताए जा रहे हैं। परीक्षण के बाद मेडिकल बोर्ड का प्रमाण पत्र जिला अस्पताल द्वारा प्रभारी अधिकारी मतदान दल गठन व जिला योजना व सांख्यिकी कार्यालय खरगोन को सौंपे जाएंगे। मेडिकल परीक्षण में जो कर्मचारी स्वास्थ्य कारणों से चुनाव ड्यूटी के उपयुक्त नहीं पाए जाएंगे, केवल उन्हें ही चुनाव कार्य से मुक्त किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE