खरगोन। एसडीएम कार्यालय परिसर में संचालित हो रहे किशोर न्याय बोर्ड कार्यालय भवन में शुक्रवार को नेत्र संक्रमण रोकथाम के उद्देश्य से शिविर आयोजित किया गया। प्रधान मजिस्ट्रेट अंजली पटेल की उपस्थिति में विधि का उल्लंघन करने वाले बच्चों का नेत्र परीक्षण कर उन्हें परामर्श दिया गया। बोर्ड की सीमा जोशी ने बताया कि विधि का उल्लंघन करने वाले बच्चे बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत होते है। इनके स्वास्थ्य, सेहत के प्रति संवेदनशील होकर समय- समय पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते है। उन्हें किसी तरह की शारीरिक परेशानी या कमी न हो इसके लिए कुछ दिन पहले सिकलसेल की जांच भी कराई गई थी। आज नेत्र संक्रमण रोकथाम उद्देश्य से शिविर आयोजित किया जिसमें 12 बच्चों ने परीक्षण कराया। इस दौरान बाल कल्याण समिति अध्यक्ष सुधा मोयदे भी उपस्थित थी।