मुरैना। आज उमा भारती मुरैना आई और उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बीजेपी की तीसरी सूची में नाम आने पर कहा इसका जवाब तो शिवराज ही देंगे लेकिन पहली जो सूची जारी हुई वह सिटिंग एमएलए की नहीं थी। लेकिन बाद में शिवराज का नाम अपने आप आया है। वहीं नेताओं के बागी होने पर कहा कि बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी हो गई है। अब उसमें से कोई चला भी जाए तो कुछ पता भी नहीं चलता. वही अपने बीजेपी से साइड लाइन होने को लेकर कहा कि मुझे तो बाहर नहीं किया मैंने ही चुनाव लडने से मना किया लेकिन अभी मैं भी चुनाव लडूंगी. वहीं सक्रिय कार्यकर्ताओं को लेकर कहा कि उनकी उपेक्षा कभी पूरी नहीं हो सकती। मैं तो सुपर कूल रहती हूं और 230 सीटें है और हम तो सारी सीटें जीतने के लिए ही उम्मीदवार खड़ा करेंगे. वहीं कांग्रेस के 150 सीटों वाली बात को लेकर कहा कि अगर वह ऐसी बात नहीं करेंगे तो कांग्रेस कैसे चुनाव में टिक पायेगी. वहीं जातिगत जनगणना को लेकर कहा कि इस विषय पर पहले मैं राय नहीं बना पा रही थी लेकिन इस जनगणना से कोई लाभ नहीं होगा. वही कहा कि पूरे हिंदुस्तान में स्वास्थ्य, शिक्षा और सरकारी सेवाओं का स्तर ठीक नहीं है वह ठीक होना चाहिए वही अब आगे वाली लिस्ट मैं अपने नाम को लेकर मीडिया कर्मियों से कहा कि आपकी जय हो जाए। वहीं केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के सीएम बनने को लेकर कहा कि जिन्होंने इनको उतारा है ये तो वही बता पाएंगे. वहीं अंतिम में कहा कि मैं वरिष्ठ और सुपर स्टार भी हूं।