चित्तौडगढ। चित्तौडगढ अरबन को ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, चितौड़गढ़ द्वारा सहकारिता क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर बेस्ट इन्वेस्टमेन्ट इनिशिएटिव अवार्ड से रिसोर्ट रिओं, गोवा में आयोजित राष्ट्रीय सहकारी बैकिंग समिट 2023 में राष्ट्रीय स्तर पर अवॉर्ड प्राप्त कर राजस्थान सहकारिता का नाम अखिल भारतीय स्तर पर गौरवान्वित किया गया।
प्रबन्ध निदेशक वन्दना वजीरानी ने बताया कि सहकारिता, आईटी एवं बैंकिंग की राष्ट्रीय स्तर पर एकमात्र एवं प्रतिष्ठित मेग्जीन बैंकिंग फ्रन्टियर गोवा द्वारा 11-12, अक्टुबर, 2023 को राष्ट्रीय सहकारिता अधिवेशन गोवा में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सुभाष सिरोडकर मंत्री सार्वजनिक सहायक एवं जल संसाधान सहकारी संस्थान, बैंकिंग फ्रण्टियर के निदेशक बाबू नायर एवं एडिटर मनोज अग्रवाल की उपस्थिति में यह अवॉर्ड समारोह सम्पन्न हुआ।
प्रबन्धक प्रशासन जेपी जोशी के अनुसार इस अधिवेशन में बैंक की ओर से बैंक के निदेशक राधेश्याम आमेरिया, दिप्ती सेठिया, पूर्व निदेशक बीके डाड एवं तकनीकी अधिकारी राकेश दशोरा ने सहभागिता निभाई एवं अवॉर्ड प्राप्त किया।
बैंकिंग फ्रन्टियर हर वर्ष देश के 1530 अरबन को-ऑपरेटिव बैंकों के अतिरिक्त केन्द्रीय एवं स्टेट सहकारी बैंकों के मध्य नोमीनेशन प्राप्त कर, उनकी प्रगति एवं कार्यो के आधार पर उन्हें सम्मानित करने हेतु फ्रन्टियर्स इन को-ऑपरेटिव बैंकिंग अवॉर्ड आयोजित करती है। चितौड़गढ अरबन को-ऑपरेटिव बैंक ने वर्ष 2022-23 में बैंक द्वारा अपने ग्राहकों को मोबाईल एप्लीकेशन के माध्यम से बेहतर सुविधाएं मुहियां कराने के आधार पर बैंक को सम्मानित किया गया।
बैंक अध्यक्ष डॉ आईएम सेठिया, उपाध्यक्ष शिवनारायण मानधना, प्रबन्ध निदेशक वन्दना वजीरानी, सहित समस्त संचालक मण्डल सदस्यों एवं स्टॉफगणों ने बैंक की इस प्रगति पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी ग्राहकों से ऐसे ही सहयोग करने का आह्वान किया।