दलौदा। आगामी विधानसभा चुनाव तथा वर्तमान आदर्श आचार संहिता के दृष्टिगत मंदसौर एसपी अनुराग सुजानिया के कुशल निर्देशन में दलौदा पुलिस में वाहन चेकिंग के दौरान विभिन्न वाहनों से करीब 6 लाख रुपए नगद राशि बरामद की है। जानकारी के अनुसार एफएसटी-04 सेक्टर मजिस्ट्रेट कुबेरदास वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी व पुलिस अधिकारी एएसआई प्रमोद सिंह तोमर द्वारा महु-नीमच हाईवे रोड कचनारा चेक पोस्ट पर दिनांक 13 अक्टूबर 23 के 11.45 बजे कृष्णपाल सिंह पिता किशोर सिंह राजपुत निवासी बीजेएस कालोनी जौधपुर 200000 रुपये नगदी जप्त की गई।
एसएसटी-04 सेक्टर मजिस्ट्रेट चेतन पाटीदार वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी व एएसआई सुनील तोमर द्वारा महु-नीमच हाईवे रोड कचनारा चेक पोस्ट पर दिनांक 13 अक्टूबर 23 के 05 बजे राजवर्धन पिता कमलसिंह चौहान उम्र 21 साल निवासी चंद्रपुरा मंदसौर 136740 रुपये नगदी जप्त की गई व उत्तम कुमार पिता दर्शनलाल गांधी उम्र 43 साल निवासी सोभाग्य नगर 16 बी रतलाम 262000 रुपये नगदी जप्त किए गए। कुल जप्त राशि 598740 रूपये जप्त राशि को कोषालय मंदसौर जमा किए गए।