BREAKING NEWS
KHABAR : चुनाव से पहले सियासी जुबानी जंग तेज, भाजपा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अयोध्या में चढ़ावा चोरी के विरोध में.. <<     KHABAR : हज-2027 के आवेदन 11 महीने पहले, उठे सवाल, जमीअत.. <<     KHABAR : मानसून से पहले रतलाम मंडल का हरित अभियान,.. <<     KHABAR : एकीकृत मत्स्योद्योग नीति-2026 के तहत 30 जून तक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए चौपाल व.. <<     KHABAR : लगुन में हवाई फायर रोकने पर गोली मारने.. <<     KHABAR : खरगोन पहुंचे राज्यपाल, सांसद-विधायकों ने.. <<     KHABAR : बारिश में बदहाल मुक्तिधामों पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : खरीफ 2026- शाजापुर में सोयाबीन खेती को लेकर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानसून की पहली बारिश में आधे घंटे थमा.. <<     KHABAR : मंदसौर में पोलियो महाअभियान कल, 1.57 लाख.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को नीमच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को भानपुरा व गरोठ में.. <<     BIG REPORT : एमएसएमई दिवस पर मंदसौर को औद्योगिक.. <<     रतलाम में 'गड्ढों में सड़क या सड़क में गड्ढे',.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 14, 2023, 11:40 am
BIG NEWS : 40 लाख के माल की चोरी का मंदसौर पुलिस ने किया पर्दाफाश, जयपुर के 2 आरोपी गिरफ्तार, 25 से अधिक वारदातो को दे चूके है अंजाम, पढ़े पीडी बैरागी की खबर  

Share On:-

मंदसौर। पुलिस ने आईटीसी कंपनी के जिला डिस्ट्रीब्यूटर राजमल गर्ग के गोदाम पर 40 लाख की चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने जयपुर के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वारदात 26 सितंबर को शहर के हीरा की बगीची क्षेत्र में हुई थी।
आरोपी रुडमल उर्फ कजोड़ पिता रामू राम जाट (38) निवासी फुलेरा जयपुर और रामकिशन उर्फ किशन पिता मांगीलाल गुर्जर (20) निवासी थाना जोबनेर जयपुर ग्रामीण को गिरफ्तार किया है। इनके दो साथी गोपाल पिता बोदू राम निठारवाल थाना फुलेरा जयपुर ग्रामीण और नरेंद्र पिता प्रभु सिंह राजपूत निवासी थाना फुलेरा जयपुर ग्रामीण फरार है। आरोपियों के कब्जे से एक कार बरामद की गई है, जबकि चोरी गया कुछ माल भी बरामद किया गया है।
एसपी अनुराग सुजानिया ने बताया कि 26 सितंबर को नई आबादी हीरा की बगीची के पास आईटीसी कंपनी के गोदाम में चोरी हुई थी। बदमाश गोदाम से करीब 40 लाख से अधिक की सिगरेट चोरी कर ले गए थे। आरोपियों ने राजस्थान में व्यापरियों को चोरी का माल खपाया था। अब पुलिस चोरी का माल खरीदने वाले व्यापरियों को भी पुलिस आरोपी बनाएगी।
एसपी सुजानिया ने बताया कि शहर के बीच चोरी की यह वारदात पुलिस एक लिए चुनौती थी। मामले में अलग अलग टीम बनाकर तलाशी में लगाया गया। पुलिस टीमों ने शहर और इसके आसपास लगे 450 सीसीटीवी केमरो के फुटेज खंगाले वही 16 जिलों में आरोपियों की तलाशी के लिए पुलिस टीम भेजी गई आखिरकार 17 दिनों की खाक छानने के बाद राजस्थान में आरोपियों का सुराग हाथ लगा। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार दोनों आरोपियों पर 25 से अधिक चोरी के अपराध दर्ज है।
26 सितंबर को आईटीसी कंपनी के जिला डिस्ट्रीब्यूटर राजमल गर्ग के गोदाम से बदमाश रात करीब 2 से 3 बजे के बीच लोडिंग वाहन से आए थे। गोदाम में जाने के लिए बदमाशों ने पहले मुख्य गेट का ताला कट्टर से काटा और अंदर घुसे। अंदर सिगरेट के बाक्स और गुटखा के बैग लोडिंग वाहन में भरे।
गोदाम में खड़ा लोडिंग वाहन एमपी 14 जीसी 0462 भी चुराकर ले गए। पुलिस ने जांच के दौरान करीब 40 लाख से अधिक का माल चोरी होने की पुष्टि की थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE