BREAKING NEWS
KHABAR : चुनाव से पहले सियासी जुबानी जंग तेज, भाजपा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अयोध्या में चढ़ावा चोरी के विरोध में.. <<     KHABAR : हज-2027 के आवेदन 11 महीने पहले, उठे सवाल, जमीअत.. <<     KHABAR : मानसून से पहले रतलाम मंडल का हरित अभियान,.. <<     KHABAR : एकीकृत मत्स्योद्योग नीति-2026 के तहत 30 जून तक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए चौपाल व.. <<     KHABAR : लगुन में हवाई फायर रोकने पर गोली मारने.. <<     KHABAR : खरगोन पहुंचे राज्यपाल, सांसद-विधायकों ने.. <<     KHABAR : बारिश में बदहाल मुक्तिधामों पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : खरीफ 2026- शाजापुर में सोयाबीन खेती को लेकर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानसून की पहली बारिश में आधे घंटे थमा.. <<     KHABAR : मंदसौर में पोलियो महाअभियान कल, 1.57 लाख.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को नीमच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को भानपुरा व गरोठ में.. <<     BIG REPORT : एमएसएमई दिवस पर मंदसौर को औद्योगिक.. <<     रतलाम में 'गड्ढों में सड़क या सड़क में गड्ढे',.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 14, 2023, 12:10 pm
KHABAR : डीईटी के लिए अगले सप्ताह जारी होंगे एडमिट कार्ड, प्रवेश परीक्षा की जिम्मेदारी संभाल रही एमपी आनलाइन अगले दो दिन बाद तय करेगी परीक्षा केंद्र, पढ़े खबर 

Share On:-

इंदौर। पीएचडी में प्रवेश को लेकर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने 31 अक्टूबर को डाक्टरल एंट्रेंस टेस्ट (डीईटी) रखी है। प्रवेश परीक्षा की जिम्मेदारी संभाल रही एमपी आनलाइन अगले सप्ताह केंद्र तय करेंगी। यह काम 17 अक्टूबर तक किया जाएगा। उसके बाद उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड जारी होंगे।

पहली बार एजेंसी द्वारा परीक्षा तीन चरण में करवाई जाएगी, क्योंकि किसी भी केंद्रों पर एक साथ 500 से अधिक उम्मीदवार बिठाने की व्यवस्था नहीं है। विश्वविद्यालय के अधिकारियों के मुताबिक, पेपर हल करने के लिए दो घंटे रहेंगे। रिसर्च मैथेडलाजी और विषय संबंधित 50-50 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो वैकल्पिक प्रश्न रहेंगे। प्रत्येक प्रश्न का सही जवाब देने पर एक-एक अंक दिया जाएगा।

हिन्दी, अंग्रेजी, उर्दू, संस्कृति, फिजिक्स, केमेस्ट्री, कामर्स, मैनेजमेंट, कम्प्युटर साइंस, इंजीनियरिंग, शिक्षा सहित 38 विषयों में शोध के लिए प्रवेश परीक्षा करवाई जा रही है, जिसमें 669 से अधिक सीटें है। डेढ़ साल बाद होने वाली डीईटी पहली मर्तबा आनलाइन करवाई जा रही है। परीक्षा में आवेदन करने वालों की संख्या 3400 तक पहुंची है, जिसमें 458 मैनेजमेंट, 295 कामर्स, 192 ला, 178 हिन्दी साहित्य, 172 केमेस्ट्री, 149 जूलाजी, 152 इतिहास विषय में सबसे ज्यादा आवेदन है। जबकि 2-2 आवेदन एप्लाइट केमेस्ट्री, एप्लाइट फिजिक्स, इलेक्ट्रानिक, इलेक्ट्रानिक टेलीकम्प्युनिकेशन, 4 उर्दू, 7-7 इंर्फाेमेशन टेक्नोलाजी, एनर्जी विशष में कम पंजीयन हुए है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE