BREAKING NEWS
KHABAR : चुनाव से पहले सियासी जुबानी जंग तेज, भाजपा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अयोध्या में चढ़ावा चोरी के विरोध में.. <<     KHABAR : हज-2027 के आवेदन 11 महीने पहले, उठे सवाल, जमीअत.. <<     KHABAR : मानसून से पहले रतलाम मंडल का हरित अभियान,.. <<     KHABAR : एकीकृत मत्स्योद्योग नीति-2026 के तहत 30 जून तक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए चौपाल व.. <<     KHABAR : लगुन में हवाई फायर रोकने पर गोली मारने.. <<     KHABAR : खरगोन पहुंचे राज्यपाल, सांसद-विधायकों ने.. <<     KHABAR : बारिश में बदहाल मुक्तिधामों पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : खरीफ 2026- शाजापुर में सोयाबीन खेती को लेकर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानसून की पहली बारिश में आधे घंटे थमा.. <<     KHABAR : मंदसौर में पोलियो महाअभियान कल, 1.57 लाख.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को नीमच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को भानपुरा व गरोठ में.. <<     BIG REPORT : एमएसएमई दिवस पर मंदसौर को औद्योगिक.. <<     रतलाम में 'गड्ढों में सड़क या सड़क में गड्ढे',.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 14, 2023, 3:53 pm
REPORT : शहर का बस स्टैंड क्षेत्र और एसडीएम की दस्तक, जब जांचें दस्तावेज तो वाहन चालकों में मचा हडकंप, बगैर परमिट के दौड़ रही बस को किया जब्त, पढ़े खबर 

Share On:-

सारंगपुर। शहर के बस स्टैंड पर बस चालकों ने उस समय हलचल मच गई जब सारंगपुर बस स्टैंड पर कुरावर से आ रही बस क्रमांक एमपी 13 पी 1511 के पीछे सारंगपुर एसडीएम भी औचक रूप से बस स्टैंड पर जा पहुंचे। अनुविभागीय अधिकारी ने एकएक बस चालक को बुलाकर गाडी के कागजों की जांच पड़ताल की तो पता चला गाडी पिछले 4 महीने से बिना परमिट सडक पर धडल्ले से सरपट यात्रियों का परिवहन कर रही है। हैरत की बात तो तब हुई जब बस के चालक से एसडीएम द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस मांगा गया तो वह भी चालक के पास मौके पर मौजूद नही दिखाया गया। एक्शन में आए अधिकारी ने तत्काल गाड़ी के कागजों को जप्त कर यात्री वाहन को थाने में ला खड़ा कर दिया।

वसूलते है मनमाना किराया
यात्री बसों में यात्रा करने वाली सवारियों से बस ऑपरेटर द्वारा मनमाना किराया वसूला जा रहा है जिसकी शिकायत भी कई बार की जा चुकी है। सारंगपुर के नए बस स्टैंड और शहर में अन्य स्थानों पर बसों की चौकिंग न होने से दिनो दिन इन बस संचालकों के हौसले बढ़ते हुए देखने को मिल रहे है। बसों में आपातकालीन खिड़की की जगह ओपचारिक सीट लगा रखी है साथ ही प्राथमिक उपचार सामग्री अग्निशमन यंत्र भी नहीं है।

बस संचालकों की मनमानी की बात करे तो इनके हौसले इतने बुलंद है कि ड्राइवर बिना वर्दी ओवरलोड सवारी भरने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते है। हालांकि एसडीएम संजय उपाध्याय ने लापरवाही बरतने वाली बिना परमिट चल रही बस पर सख्ती से कार्रवाई की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE