BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : प्रेस क्लब मनासा का दल निकला हिमाचल.. <<     NEWS : श्री कल्लाजी वेद विद्यालय में प्रवेश हेतु.. <<     NEWS : संत शिरोमणी सेन जी महाराज की 724वीं जयन्ती.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिक्षा विभाग एमएलबी में लगाएगा पुस्तक.. <<     NEWS : चित्तौड़ आठम के अवसर पर होगी निबंध.. <<     KHABAR : घर-घर ध्वजा महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : बीजेपी के जनसम्पर्क में टला बड़ा हादसा,.. <<     REPORT : लोकसभा चुनाव से पहले नीमच में भाजपा महिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का सिंगोली और ब्राह्मणी नदी, जब.. <<     KHABAR : मालवा के इस जिले में होगा जिला लखेरा समाज.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : यज्ञ के साथ चल रहा है श्रीमद्भगवत कथा का.. <<     BIG NEWS : रतलाम मंडल को स्पेशल ट्रेन की सौगात,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : बढ़ती गर्मी को देखते हुए आपदा प्रबंधन,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 14, 2023, 4:09 pm
KHABAR : नवरात्र में जगह-जगह सजेंगी आकर्षक झांकियां, बिट्टन मार्केट में बनेगा भव्य महालक्ष्मी मंदिर, न्यू मार्केट में रामलला के होंगे दर्शन, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। रविवार से शुरू होने वाले शारदीय नवरात्र महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में है। मां दुर्गा की झांकियों को कलाकार अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। मूर्तियों की साज-सज्जा का कार्य दिन रात जारी है। इस बार बिट्टन मार्केट में महाराष्ट्र के कोल्हापुर स्थित महालक्ष्मी की झांकी का स्वरूप बनाया गया है।

जय मां वैष्णो दुर्गा उत्सव श्रीराम रसोई समिति बिट्टन मार्केट बाजार व्यापारी संघ के संयोजक हरिओम खटीक ने बताया कि 18 वर्ष से लगातार विभिन्न मंदिरों की प्रतिकृति का यहां पर झांकी स्वरूप में निर्माण किया जाता रहा है। इस वर्ष समिति द्वारा महाराष्ट्र के कोल्हापुर में स्थित महालक्ष्मी मंदिर का झांकी स्वरूप निर्माण किया गया है। समिति पिछले पांच वर्षों से स्थापना की मूर्ति का ही विसर्जन करती है, जो तीन फीट की होती है। इसके अतिरिक्त पंडाल में करीब 40 से 50 मूर्तियां भी होती हैं। पर्व के समापन के बाद उन्हें मूर्तिकार को वापस दे दिया जाता है।

श्रीराम मंदिर की झलक-
अयोध्या में श्रीराम मंदिर अगले साल तक तैयार होगा। उसे लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है, लेकिन अयोध्या में बनने वाले श्रीराम मंदिर की झलक शहर में अयोध्या के पहले न्यू मार्केट में दिखाई देगी। दरअसल इस बार नवरात्र के लिए न्यू मार्केट में इस प्रसिद्ध मंदिर की झांकी तैयार की जा रही है, जो पूरी तरह अयोध्या के निमार्णाधीन राम मंदिर पर आधारित होगी। राम मंदिर का स्वरूप कैसा होगा, मूर्तियां किस तरह की होंगी सहित मंदिर की हूबहू प्रतिकृति यहां तैयार की जा रही है। व्यापारी दुर्गा उत्सव समिति न्यू मार्केट की ओर से न्यू मार्केट रोशनपुरा चौराहे के पास यह झांकी सजाई जाएगी। यह झांकी लगभग 45 लाख की लागत से तैयार होगी। इसकी ऊंचाई 70 फीट रहेगी। इस झांकी का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।

सीता स्वरूप में विराजेंगी मां दुर्गा-
समिति के संयोजक अजय अग्रवाल ने बताया कि झांकी में मां दुर्गा की प्रतिमा माता सीता के स्वरूप में विराजमान होंगी। इस झांकी में भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक को दर्शाया जाएगा। इसी प्रकार अयोध्या की तर्ज पर गर्भगृह में अष्टकमल रहेगा, जिस पर रामलला विराजमान होंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE