नीमच। विधानसभा निर्वाचन-2023 के अन्तर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश जैन, एडीएम नेहा मीना के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता गतिविधियों के अन्तर्गत नीमच जिले के सभी मतदान केन्द्रों को ‘’एकीकृत डिजाईन‘’ में तैयार करवाया गया है।
जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद ने बताया कि जिले के सभी मतदान केन्द्रों की दीवारों पर एकीकृत डिजाईन तैयार करवाई गई है। कलेक्टर जैन ने गत दिवस पडदा, भाटखेडी में मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर, इन मतदान केन्द्रों पर एकीकृत डिजाईन की सराहना की।