खातेगांव। सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या पर लगभग 2 लाख से अधिक श्रद्धालु देवास जिले के नेमावर के नर्मदा तट पहुंचे जहां उन्होंने मां नर्मदा में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा अर्चन की एक दिन पूर्व से ही मालवांचल सहित कई जिलों से श्रद्धालुओं का मां नर्मदा के तट पहुंचना प्रारंभ हो गया था।आपको बता सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या को भूतडी अमावस्या भी कहा जाता है। इस अमावस्या में वह लोग भी शामिल होते हैं जो बाहरी बाधाओ एवं असाध्य रोग से पीड़ित होते है। जिनकी रात भर नर्मदा तट पर हाजिरी लगती है लोग तो यह भी कहते हैं की भुतडी अमावस्या पर नर्मदा के घाटों पर भूतों का मेला लगता है। जहा से विचित्र विचित्र आवाज़ आती हे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवास ग्रामीण आकाश भूरिया के मुताबिक श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए राजस्व नगर परिषद पुलिस एवं अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों की तैनाती की गई थी ताकि यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा और परेशानी ना हो वही पुलिस प्रशासन द्वारा पुलिस प्रशासन ने बड़े पैमाने पर इंतजाम किए हुए थे।वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा 200 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी साथ ही घाटों पर गोताखोर होमगार्ड तैराक दलो को श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया था।