BREAKING NEWS
KHABAR : चुनाव से पहले सियासी जुबानी जंग तेज, भाजपा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अयोध्या में चढ़ावा चोरी के विरोध में.. <<     KHABAR : हज-2027 के आवेदन 11 महीने पहले, उठे सवाल, जमीअत.. <<     KHABAR : मानसून से पहले रतलाम मंडल का हरित अभियान,.. <<     KHABAR : एकीकृत मत्स्योद्योग नीति-2026 के तहत 30 जून तक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए चौपाल व.. <<     KHABAR : लगुन में हवाई फायर रोकने पर गोली मारने.. <<     KHABAR : खरगोन पहुंचे राज्यपाल, सांसद-विधायकों ने.. <<     KHABAR : बारिश में बदहाल मुक्तिधामों पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : खरीफ 2026- शाजापुर में सोयाबीन खेती को लेकर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानसून की पहली बारिश में आधे घंटे थमा.. <<     KHABAR : मंदसौर में पोलियो महाअभियान कल, 1.57 लाख.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को नीमच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को भानपुरा व गरोठ में.. <<     BIG REPORT : एमएसएमई दिवस पर मंदसौर को औद्योगिक.. <<     रतलाम में 'गड्ढों में सड़क या सड़क में गड्ढे',.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 14, 2023, 6:26 pm
KHABAR : मतदाता जागरूकता (SVEEP)  के तहत सरदार वल्लभ भाई पटेल सी एम राईज विद्यालय में मेंहदी व रंगोली प्रतियोगिता सम्पन, पढे़ खबर 

Share On:-

शाजापुर। मतदाता जागरूकता (SVEEP)  के तहत सरदार वल्लभ भाई पटेल सी एम राईज विद्यालय शाजापुर में आज दिनांक 14 अक्टूबर 2023 को मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने मतदाता जागरूकता के संदेश अपने हाथों पर मेहंदी से उंकेरकर आगामी विधानसभा चुनाव 17 नवंबर 2023 को शतप्रतिशत मतदान की प्रेरणा हेतु मेहंदी रचाकर मतदाताओं को जागरूक करने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया साथ ही मतदाता जागरूकता के लिए विभिन्न प्रकार की रंगोलिया बनाकर मतदाताओं को मतदान करने हेतु प्रेरणादायक संदेश दिए गए। विद्यालय की प्राचार्या सविता सोनी मेम के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिताओं में कक्षा 9 वी से कक्षा 11 वीं की छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लेकर मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आयोजन विद्या दोगाया,पूनम ओझा, विनीता विश्वकर्मा व कुमारी निकिता शर्मा के संयुक्त मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य ने छात्राओं को बताया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हम अपने परिवार व परिवेश और समाज में मतदान के लिए अधिक से अधिक जागरुक कर एक मजबूत लोकतंत्र की आधारशिला रखने में अपना अमूल्य मत अवश्य करें। हम शिक्षित वर्ग को चाहिए कि स्वतंत्र व निष्पक्ष मतदान के लिए लोगो को जागरुक कर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करते रहे। इस अवसर पर जन शिक्षक लोकेश राठोर तथा विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक आनंदीलाल मकवाना, जागेश सोनी, अंबाराम राजोरिया, कमलेश नागर, जितेन्द्र भावसार सहित सभी शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE