मनासा। तहसील के गांव देवरी खवासा में शासकीय हाई स्कूल के बच्चों ने गांव में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली गांव के मुख्य मार्गो से होती हुई बस स्टैंड, इमली चौक होती हुई वापस स्कूल में पहुंची। जहां रैली का समापन हुआ।
बच्चों के द्वारा 2023 में होने वाले चुनाव को लेकर आमजन को जागरूक किया। वहीं स्कूल में बच्चों के द्वारा स्वीप गतिविधियों के तहत मानव श्रृंखला बनाई गई। अपने मत का सही उपयोग करने के लिए रैली के माध्यम से जागरूक किया। उक्त जानकारी स्कूली अध्यापक सत्यनारायण सोनी व राहुल राठौर के द्वारा दी गई।