BREAKING NEWS
KHABAR : चुनाव से पहले सियासी जुबानी जंग तेज, भाजपा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अयोध्या में चढ़ावा चोरी के विरोध में.. <<     KHABAR : हज-2027 के आवेदन 11 महीने पहले, उठे सवाल, जमीअत.. <<     KHABAR : मानसून से पहले रतलाम मंडल का हरित अभियान,.. <<     KHABAR : एकीकृत मत्स्योद्योग नीति-2026 के तहत 30 जून तक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए चौपाल व.. <<     KHABAR : लगुन में हवाई फायर रोकने पर गोली मारने.. <<     KHABAR : खरगोन पहुंचे राज्यपाल, सांसद-विधायकों ने.. <<     KHABAR : बारिश में बदहाल मुक्तिधामों पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : खरीफ 2026- शाजापुर में सोयाबीन खेती को लेकर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानसून की पहली बारिश में आधे घंटे थमा.. <<     KHABAR : मंदसौर में पोलियो महाअभियान कल, 1.57 लाख.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को नीमच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को भानपुरा व गरोठ में.. <<     BIG REPORT : एमएसएमई दिवस पर मंदसौर को औद्योगिक.. <<     रतलाम में 'गड्ढों में सड़क या सड़क में गड्ढे',.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 14, 2023, 6:59 pm
KHABAR : मतदान के लिए जागरूक करने सायकल पर आया प्रशासन, सायकल रैली के बाद स्कूल के विद्यार्थियों को शपथ दिलाई, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। जिला शिक्षा विभाग द्वारा विधान सभा चुनाव में मतदान करने के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य शहर के करीब 50 स्कूलों के बच्चों की साइकल रैली के माध्यम से मतदान जरूर करने का संदेश दिया। टावर चौक से शुरू हुई रैली का समापन दशहरा मैदान पर हुआ। यहां पर कलेक्टर और एसपी भी अपने बंगले से साइकल पर सवार होकर पहुंचे। कलेक्टर ने उपस्थित विद्यार्थियों व अधिकारियों को मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने की शपथ दिलाई।


शिक्षा विभाग के माध्यम से विधान सभा चुनाव में लोगों की मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शनिवार को सुबह टावर चौक से दशहरा मैदान तक शहर के करीब 50 स्कूलों के विद्यार्थियों की साइकल रैली निकाली गई। बच्चों ने साइकल रैली में मतदान हमारा अधिकार है मतदान अवश्य करें जैसे नारे लिखी तख्तियां शक्तियां ले रखी थी। रैली का समापन दशहरे मैदान पर हुआ यहां पर कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, एसपी सचिन शर्मा, नगर निगम आयुक्त रोशन कुमार सिंह भी अपने बंगले से साइकल पर सवार होकर पहुंचे। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तमने विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों को शपथ दिलाई गई कि वह मतदान के लिए अपने परिवार रिश्तेदार, बड़े भाई-बहन सभी को मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी आनंद शर्मा, जिला परियोजना समन्वयक अशोक त्रिपाठी, एडीपीसी गिरीश तिवारी, बीआरसी शहर संजय शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।


कार्यक्रम में कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम ने कहा कि यह अभियान जन जागरूकता का अभियान है। लोक तंत्र के इस महापर्व में सायकल रैली का आयोजन इस लिए किया गया है कि जन जागरूकता हो कि वोटिंग का अधिकार है। पांच साल बैठकर सरकार को कोसना और वोट देने नही जाना ऐसे आदमी को कोसने का कोई हक नही है। अगर आपके पास मताधिकार है तो उसका उपयोग करो। रैली के बाद आप सब घर जाएंगे तो वोटिंग 17 नवंबर को होना है। आप सभी अपने माता-पिता, बड़े भाई-बहन, रिश्तेदारों, पड़ोसियों को सबको जागरूक करें कहें कि यही मौका जब आप अपने मन की सरकार चुनते है। इस अधिकार को खोए नही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE