रतलाम। चुनाव आयोग द्वारा रतलाम के कलेक्टर बदले जाने के बाद आज जिले के नए कलेक्टर भास्कर लक्ष्यकार ने रतलाम पहुंचकर ज्वाइन कर लिया है । नवागत कलेक्टर 2रू30 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और पदभार ग्रहण किया। ज्वाइन करने के बाद कलेक्टर ने 3रू00 बजे जिले के सभी अधिकारियों की बैठक बुलाई और सभी विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली। विधानसभा निर्वाचन को लेकर भी कलेक्टर ने तैयारियों का जायजा लिया ।
सचिव वित्त विभाग भोपाल से स्थानांतरित होकर रतलाम कलेक्टर के पद पर आज करवा ग्रहण किया है। ज्वाइन करने रतलाम कलेक्ट्रेट पहुंचे नवागत कलेक्टर ने मीडिया से कोई चर्चा नहीं की । कार्यभार ग्रहण करने के बाद सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक कलेक्टर ने ली है।