BREAKING NEWS
KHABAR : चुनाव से पहले सियासी जुबानी जंग तेज, भाजपा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अयोध्या में चढ़ावा चोरी के विरोध में.. <<     KHABAR : हज-2027 के आवेदन 11 महीने पहले, उठे सवाल, जमीअत.. <<     KHABAR : मानसून से पहले रतलाम मंडल का हरित अभियान,.. <<     KHABAR : एकीकृत मत्स्योद्योग नीति-2026 के तहत 30 जून तक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए चौपाल व.. <<     KHABAR : लगुन में हवाई फायर रोकने पर गोली मारने.. <<     KHABAR : खरगोन पहुंचे राज्यपाल, सांसद-विधायकों ने.. <<     KHABAR : बारिश में बदहाल मुक्तिधामों पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : खरीफ 2026- शाजापुर में सोयाबीन खेती को लेकर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानसून की पहली बारिश में आधे घंटे थमा.. <<     KHABAR : मंदसौर में पोलियो महाअभियान कल, 1.57 लाख.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को नीमच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को भानपुरा व गरोठ में.. <<     BIG REPORT : एमएसएमई दिवस पर मंदसौर को औद्योगिक.. <<     रतलाम में 'गड्ढों में सड़क या सड़क में गड्ढे',.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 14, 2023, 7:56 pm
BIG NEWS : मध्यप्रदेश में ट्रेन कर रही आचार संहिता का उल्लंघन, रोजाना 6 जिलों से गुजरते हुए 800 किमी का सफर करती है, कांग्रेस ने की शिकायत, पढ़े खबर   

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। आचार संहिता लागू होने के बाद सरकारी विज्ञापनों पर रोक लग जाती है लेकिन इसके बावजूद मध्यप्रदेश में एक दो नहीं बल्कि एक साथ 6 जिलों में आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा है। हैरानी की बात ये है कि आचार संहिता का उल्लंघन किसी पार्टी या कार्यकर्ता के द्वारा नहीं किया जा रहा है बल्कि एक ट्रेन के द्वारा किया जा रहा है। ये ट्रेन जहां से भी गुजरती है वहां पर आचार संहिता के नियम तोड़ते चली जाती है।
उज्जैन से दाहोद के लिए रोजाना चलने वाली मेमू ट्रेन वो ट्रेन है जो कि आचार संहिता लगने के बाद भी मध्यप्रदेश में आचार संहिता का उल्लंघन कर रही है। इस ट्रेन के डिब्बों पर प्रदेश सरकार की लाडली बहना योजना के पोस्टर अभी भी लगे हुए हैं। बता दें कि उज्जैन-दाहोद मेमू ट्रेन प्रतिदिन प्रदेश के 6 जिलों भोपाल, सीहोर, शाजापुर, उज्जैन, रतलाम और झाबुआ से गुजरती है और इन्हीं जिलों से होते हुए गुजरात के दाहोद से उज्जैन वापस लौटती है। ट्रेन रोजाना अप और डाउन दोनों साइड मिलाकर करीब 800 किमी सफर करती है जिसमें लाखों यात्री सफर करते हैं।
उज्जैन-दाहोद मेमू ट्रेन के डिब्बों पर लाडली बहना योजना के पोस्टर आचार संहिता लागू होने के बावजूद लगे होने को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत की है। प्रदेश कांग्रेस के महासचिव और पूर्व विधायक पारस सखलेचा ने चुनाव आयोग से शिकायत करते हुए कहा है कि आचार संहिता लगने के बाद भी ट्रेन के डिब्बों से राज्य सरकार की योजना के पोस्टरों को न हटाया जाना रेलवे के अधिकारियों की गंभीर लापरवाही है। कांग्रेस ने जल्द से जल्द पोस्टर्स को हटाने और कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE