BREAKING NEWS
KHABAR : चुनाव से पहले सियासी जुबानी जंग तेज, भाजपा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अयोध्या में चढ़ावा चोरी के विरोध में.. <<     KHABAR : हज-2027 के आवेदन 11 महीने पहले, उठे सवाल, जमीअत.. <<     KHABAR : मानसून से पहले रतलाम मंडल का हरित अभियान,.. <<     KHABAR : एकीकृत मत्स्योद्योग नीति-2026 के तहत 30 जून तक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए चौपाल व.. <<     KHABAR : लगुन में हवाई फायर रोकने पर गोली मारने.. <<     KHABAR : खरगोन पहुंचे राज्यपाल, सांसद-विधायकों ने.. <<     KHABAR : बारिश में बदहाल मुक्तिधामों पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : खरीफ 2026- शाजापुर में सोयाबीन खेती को लेकर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानसून की पहली बारिश में आधे घंटे थमा.. <<     KHABAR : मंदसौर में पोलियो महाअभियान कल, 1.57 लाख.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को नीमच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को भानपुरा व गरोठ में.. <<     BIG REPORT : एमएसएमई दिवस पर मंदसौर को औद्योगिक.. <<     रतलाम में 'गड्ढों में सड़क या सड़क में गड्ढे',.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 15, 2023, 10:46 am
BIG REPORT : पांच विधानसभा में कांग्रेस ने घोषित किए प्रत्याशी, चार वर्तमान विधायक, एक गुर्जर आंदोलन नेता पर दिखाया भरोसा, ग्वालियर विधानसभा में फंसा पेच, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। नवदुर्गा उत्सव के पहले दिन कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। जिसमें 144 प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। ग्वालियर जिले की छह विधानसभा में से पांच पर कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। जिसमें चार विधानसभा ग्वालियर दक्षिण से प्रवीण पाठक, ग्वालियर पूर्व सतीश सिकरवार, डबरा सुरेश राजे, भितरवार से लाखन सिंह में वर्तमान विधायकों को वापस मौका दिया गया है, जबकि ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा में गुर्जर आंदोलन के नेता साहब सिंह गुर्जर को मौका दिया गया है। ग्वालियर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह तोमर के सामने कांग्रेस किसे प्रत्याशी बनाएगी इस पर अभी भी पेच फंसा हुआ है। यहां कांग्रेस नेता सुनील शर्मा व मितेन्द्र दर्शन सिंह के नाम पर पेच फंसा हुआ है।


जानिए कांग्रेस प्रत्याशी सतीश सिकरवार के बारे में
ग्वालियर में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ी विधानसभा है। यह पूरे शहर का व्यवसायिक एरिया कवर करती है। व्यापारियों का इस सीट पर बाहुल्य है। कांर्ग्रेस ने यहां से वर्तमान विधायक सतीश सिकरवार को प्रतयाशी घोषित किया है। सतीश की उम्र 53 साल है। वह एलएलबी, एलएलएम, एमए (सैन्य विज्ञान) और पीएचडी किए हुए हैं। उनका पेशा कृषि और व्यवसाय दोनो है।


सतीश सिकरवार मुरैना में जन्मे है और वह पूर्व विधायक गजराज सिंह के सुपुत्र हैं। छात्र जीवन से ही वह राजनीति में सक्रिय रहे हैं। वह साल 1991 से 1998 तक छात्र राजनीति करने के बाद भाजपा में सक्रिय राजनीति में आए। साल 1999 में वार्ड-40 से पार्षद निर्वाचित हुए। इसके बाद साल 2014 में सतीश ने इतिहास रचा और इस दौर में वार्ड 56 से निर्विरोध पार्षद बने। इसी साल उन्होंने जन उत्थान न्यास की स्थापना की और उसके अध्यक्ष भी रहे। साल 2018 में भाजपा से लड़कर टिकट लिया, लेकिन मुन्नालाल गोयल ने ग्वालियर पूर्व से उनको हरा दिया। साल 2020 मंे मुन्ना के भाजपा में जाते ही उपचुनाव हुए तो इस बार उन्हांेने भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा देते हुए कांग्रेस की सदस्यता ली और चुनाव लड़ा और जीता भी। अभी वह ग्वालियर पूर्व से कांग्रेस विधायक हैं।


जानिए प्रत्याशी प्रवीण पाठक के बारे में
ग्वालियर की दक्षिण विधानसभा मराठा बाहुल्य, कुशवाह समाज बाहुल्य सीट है। यह शहर का पुराना ग्वालियर को कवर करती है। शहर का प्रमुख ह्रदय स्थल बाड़ा इसी विधानसभा में आता है। कांग्रेस ने यहां से वर्तमान विधायक प्रवीण पाठक को ही प्रत्याशी बनाकर मौका दिया है। 41 वर्षीय प्रवीण पाठक ग्रेजुएट हैं और उनका पेशा व्यवसाय है। व्यवसायियों में उनकी अच्छी पकड़ है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE