उज्जैन। मप्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने 144 उम्मीदवारों की पहली सूची रविवार को जारी कर दी है। 70 विधायकों को फिर से मौका दिया है। उज्जैन की सात में से पांच विधानसभा सीट पर उज्जैन उत्तर से माया त्रिवेदी,घट्टिया से रामलाल मालवीय,तराना से महेश परमार,महिदपुर से दिनेश जैन बोस और नागदा से दिलीप गुर्जर को टिकट दिया गया है।
नवरात्र के पहले दिन कांग्रेस ने लिस्ट जारी कर उज्जैन की सिटिंग एमएलए वाली सीट में से तीन विधायक को दोबारा मौका दिया है जिसमे दिलीप गुर्जर, महेश परमार और रामलाल मालवीय शामिल है। उज्जैन उत्तर से प्रत्याशी बनाई गई माया त्रिवेदी 2018 में निर्दलीय चुनाव लड़ी थी। जिसमें उन्हें 13 हजार से अधिक वोट मिले थे और वो तीसरे नंबर पर रही थी।
फिलहाल पार्टी ने उज्जैन दक्षिण और बड़नगर का टिकट होल्ड किया है घट्टिया सीट पर रामलाल मालवीय सन1998,2008 और 2018 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से विधायक रहे है पार्टी ने एक बार फिर उन्हें मौका दिया है।नागदा से चार बार विधायक रहे दिलीप गुर्जर को कांग्रेस ने एक बार फिर मौका दिया है। तराना सीट से 2018 में चुनाव जीते सिटिंग एमएलए महेश परमार पर एक बार फिर कांग्रेस ने भरोसा जताया है। महिदपुर से कांग्रेस के दिनेश जैन बोस दो बार निर्दलीय चुनाव लडे 45 हजार से अधिक वोट लेकर आए थे।