BREAKING NEWS
KHABAR : चुनाव से पहले सियासी जुबानी जंग तेज, भाजपा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अयोध्या में चढ़ावा चोरी के विरोध में.. <<     KHABAR : हज-2027 के आवेदन 11 महीने पहले, उठे सवाल, जमीअत.. <<     KHABAR : मानसून से पहले रतलाम मंडल का हरित अभियान,.. <<     KHABAR : एकीकृत मत्स्योद्योग नीति-2026 के तहत 30 जून तक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए चौपाल व.. <<     KHABAR : लगुन में हवाई फायर रोकने पर गोली मारने.. <<     KHABAR : खरगोन पहुंचे राज्यपाल, सांसद-विधायकों ने.. <<     KHABAR : बारिश में बदहाल मुक्तिधामों पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : खरीफ 2026- शाजापुर में सोयाबीन खेती को लेकर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानसून की पहली बारिश में आधे घंटे थमा.. <<     KHABAR : मंदसौर में पोलियो महाअभियान कल, 1.57 लाख.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को नीमच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को भानपुरा व गरोठ में.. <<     BIG REPORT : एमएसएमई दिवस पर मंदसौर को औद्योगिक.. <<     रतलाम में 'गड्ढों में सड़क या सड़क में गड्ढे',.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 15, 2023, 2:03 pm
BIG REPORT : कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, पांच वर्तमान विधायकों के साथ ही बड़वाह से नए चेहरे को मैदान में उतारा, पढे़ खबर 

Share On:-

खरगोन। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने नवरात्रि के पहले दिन ही विधायक पद के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। इस सूची में वर्तमान पांच विधायकों के साथ ही एक नए चेहरे को कांग्रेस ने मैदान में उतारा है।

वर्तमान में खरगोन जिले की अच्छा विधानसभा में कांग्रेस के विधायक है। इनमें से दो विधायक कांग्रेस सरकार में राज्य मंत्री के पदों पर रह चुके हैं। पार्टी हाई कमान ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर फिर एक बार वर्तमान विधायकों पर ही विश्वास जताते हुए उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया है।

खरगोन जिले की 181 भीकनगांव सीट से (अजजा) से झूमा सोलंकी,182 बड़वाह से नरेंद्र पटेल, 183 महेश्वर (अजा) से विजयलक्ष्मी साधौ, 184 कसरावद से सचिन यादव, 185 खरगोन से रवि जोशी ओर 186 भगवानपुरा (अजजा) से केदार डावर को उम्मीदवार घोषित किया है। इसमें बड़वाह को छोड़कर पांचों उम्मीदवार वर्तमान में भी विधायक है।

वहीं बड़वाह से विधायक रहे सचिन बिरला के भाजपा में शामिल होने के बाद इस सीट पर कांग्रेस ने नए चेहरे के रूप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नरेंद्र पटेल को मैदान में उतारा है। वहीं भगवानपुरा के विधायक केदार डावर ने पिछले चुनाव में पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरे थे और जीत दर्ज की थी। इस बार पार्टी ने उन्हें अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE