BREAKING NEWS
KHABAR : चुनाव से पहले सियासी जुबानी जंग तेज, भाजपा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अयोध्या में चढ़ावा चोरी के विरोध में.. <<     KHABAR : हज-2027 के आवेदन 11 महीने पहले, उठे सवाल, जमीअत.. <<     KHABAR : मानसून से पहले रतलाम मंडल का हरित अभियान,.. <<     KHABAR : एकीकृत मत्स्योद्योग नीति-2026 के तहत 30 जून तक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए चौपाल व.. <<     KHABAR : लगुन में हवाई फायर रोकने पर गोली मारने.. <<     KHABAR : खरगोन पहुंचे राज्यपाल, सांसद-विधायकों ने.. <<     KHABAR : बारिश में बदहाल मुक्तिधामों पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : खरीफ 2026- शाजापुर में सोयाबीन खेती को लेकर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानसून की पहली बारिश में आधे घंटे थमा.. <<     KHABAR : मंदसौर में पोलियो महाअभियान कल, 1.57 लाख.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को नीमच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को भानपुरा व गरोठ में.. <<     BIG REPORT : एमएसएमई दिवस पर मंदसौर को औद्योगिक.. <<     रतलाम में 'गड्ढों में सड़क या सड़क में गड्ढे',.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 15, 2023, 2:51 pm
BIG NEWS : उज्जैन विकास प्राधिकरण के पूर्व सीईओ खिलाफ लोकायुक्त ने दर्ज किया केस, ससुर सहित नौ लोगों को बनाया आरोपी, पद के दुरुपयोग का मामला, पढ़े खबर  

Share On:-

उज्जैन। भूखंड आवंटन के एक मामले में लोकायुक्त पुलिस ने तत्कालीन उज्जैन विकास प्राधिकरण (यूडीए) सीईओ, उनके ससुर सहित नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मार्च में मिली शिकायत के बाद लोकायुक्त ने जांच शुरू की थी। इसके बाद शनिवार को कायमी की गई।
डीएसपी सुनील तालान ने बताया कि डॉ राहुल कटारिया निवासी सूरज नगर ने मार्च में लोकायुक्त एसपी अनिल विश्वकर्मा को शिकायत की थी। इसमें कहा था कि वर्ष 2021 में यूडीए उज्जैन के चतुर्थ श्रेणी, बीपीएल कार्डधारी कर्मचारी मनीष यादव को एचआइजी श्रेणी का 216 वर्गमीटर का भूंखड़ ए-16/7 त्रिवेणी विहार नियम विरुद्ध आवंटित किया गया है। इससे यूडीए को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। मात्र 12 हजार रुपये मासिक वेतन पाने वाले कर्मचारी द्वारा 30 लाख रुपये मूल्य का भूखंड कर्मचारी कोटे में 25 लाख रुपये में खरीदा गया है।
डीएसपी सुनील तालान ने जांच की तो सामने आया कि भूखंड के आवंटन में अनियमितताएं हुई है। भूखंड क्रय करने के दौरान बोली लगाने की ईएमडी. (प्रतिभूति राशि) सहित आवेदन के बाद तक 25.40 लाख रुपये का भुगतान महावीर यादव द्वारा किया गया है। महावीर यादव तत्कालीन सीईओ सोजनसिंह रावत के ससुर हैं। यूडीए की तत्कालीन गठित समिति सहित भुगतान की जांच करने वाले अधिकारियों व कर्मचारी द्वारा सीईओ रावत के प्रभाव में आकर नियम विरुद्ध आवंटन दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE