BREAKING NEWS
KHABAR : चुनाव से पहले सियासी जुबानी जंग तेज, भाजपा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अयोध्या में चढ़ावा चोरी के विरोध में.. <<     KHABAR : हज-2027 के आवेदन 11 महीने पहले, उठे सवाल, जमीअत.. <<     KHABAR : मानसून से पहले रतलाम मंडल का हरित अभियान,.. <<     KHABAR : एकीकृत मत्स्योद्योग नीति-2026 के तहत 30 जून तक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए चौपाल व.. <<     KHABAR : लगुन में हवाई फायर रोकने पर गोली मारने.. <<     KHABAR : खरगोन पहुंचे राज्यपाल, सांसद-विधायकों ने.. <<     KHABAR : बारिश में बदहाल मुक्तिधामों पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : खरीफ 2026- शाजापुर में सोयाबीन खेती को लेकर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानसून की पहली बारिश में आधे घंटे थमा.. <<     KHABAR : मंदसौर में पोलियो महाअभियान कल, 1.57 लाख.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को नीमच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को भानपुरा व गरोठ में.. <<     BIG REPORT : एमएसएमई दिवस पर मंदसौर को औद्योगिक.. <<     रतलाम में 'गड्ढों में सड़क या सड़क में गड्ढे',.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 15, 2023, 5:11 pm
BIG REPORT : मतदान दल पूरी निष्पक्षता एवं सजगता के साथ निधारित प्रोसीजर का पालन करने हुए कार्य करें- जैन, कलेक्‍टर ने लिया मनासा में मतदान दलों में प्रशिक्षण का जायजा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। विधानसभा निर्वाचन 2023 में स्‍वतंत्र निष्‍पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी मतदान दलों के अधिकारी, कर्मचारी निष्पक्षता एवं सजगता के साथ अपने निर्वाचन दायित्वों का निर्वहन करें। मतदान संबंधी निर्देशों का पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी बारिकी से अध्ययन कर लाए ताकि उन्हें सुचारू रूप से मतदान सम्पन्न कराने में कोई परेशानी ना हो। यह निर्देश कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश जैन ने मतदान दलों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए दिए। 
मतदान दलों का प्रथम चरण का प्रशिक्षण शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय नीमच व जावद तथा शासकीय महाविद्यालय मनासा एवं जावद में 15 अक्टूबर 2023 को सम्पन्न हुआ। कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन, जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद एवं अपर कलेक्टर नेहा मीना ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण कर जायजा लिया।
कलेक्‍टर दिनेश जैन ने मनासा में मतदान दलों के प्रतिक्षण को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा निर्वाचन 2023 में लगे पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन एवं वीवीपीएटी के बारे में पूरी जानकारी होना आवश्‍यक है। वे ईव्हीएम व वीवीपीएटी के बारे में अच्छी तरह से पूर्वाभ्यास करले ताकि उन्हें स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सुव्यवस्थित मतदान कराने में कोई कठिनाई ना हो। उन्‍होने कहा कि मतदान दलकर्मी निर्देश पुस्तिका का अच्छी तरह से अध्ययन कर लें। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रयोगात्मक तरीके से मतदान दलों को मतदान सामाग्री प्राप्त करनेए मतदान केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था, निर्वाचन विधि लागू करने, मतदाता की पहचान का सत्यापन, अमिट स्याही लगाने, मतदान की गोपनीयता बनाए रखने, प्रपत्रों की पूर्ति, मतपत्र लेखा तैयार करने के संबंध में
विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण में ईव्हीएम व वीवीपीएटी का हेण्‍ड आन प्रशिक्षण भी दिया और निर्वाचन से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई। पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों को छोटे छोटे समूह में इलेक्ट्रॉनिक ईव्हीएम व बौचीपीएटी के बारे में विस्तार से समझाईश देते हुए ईव्हीएम व वीवीपीएटी का संचालन भी करवाया गया।
कलेक्‍टर दिनेश जैन ने मतदान दलों के प्रशिक्षण केन्‍द्र मनासा के निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षण स्‍थल पर स्‍थापित किये गये हेल्‍प डेस्‍क का निरीक्षण कर फार्म 12 डी प्राप्‍त करने की सुविधा की जानकारी ली।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE