खरगोन। जिले की कसरावद विधानसभा क्रमांक 184 कसरावद मैं सचिन यादव का टिकट होने पर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखाई दिया कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल रहा एक दूसरे को मिठाईयां बांटी एवं बधाइयां दी विधायक सचिन यादव से बात की तो उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए पिछली कांग्रेस की 14 महीने की सरकार में अधूरे कामों को लेकर कहीं बड़ी बात विधानसभा चुनाव को लेकर भी कहा मैं नहीं हर कार्यकर्ता चुनाव लड़ रहा है कांग्रेस का हर कार्यकर्ता ईमानदारी से काम करता है हम पुरी ताकत एवं शिद्दत से चुनाव लड़ेंगे और चुनाव हम जीतेंगे।