नीमच। कलेक्टर दिनेश जैन ने जिले के सुप्रसिद्ध धार्मिक आस्था के केन्द्र भादवामाता में नवरात्रि मेले की तैयारियों का जायजा लिया और श्रृद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कलेक्टर जैन ने भादवामाता में संस्थान द्वारा श्रृद्धालुओं के लिए संचालित अन्न क्षैत्र का शुभारम्भ कर, श्रृद्धालुओं को भोजन प्रसादी का वितरण भी किया। उन्होने भादवामाता मंदिर में नवरात्रि के प्रथम दिन घट स्थापना कार्यक्रम में शामिल होकर हवन, पूजा-अचर्ना एवं आरती में भी भाग लिया। कलेक्टर ने भादवामाता मंदिर पर ध्वजा की स्थापना भी की।
इस मौके पर एसडीएम डॉ ममता खेडे, डॉ राजेश पाटीदार, अजय एरन, कविता कंडेला व अन्य अधिकारी एवं श्रृद्धालु उपस्थित थे।