नीमच। शहर में नशा एक बार फिर अपने पैर पसारता नज़र आरहा है। सौदेबाज़ी से लेकर नशा करने तक नव युवको की संख्या ज्यादा है। गांजे जैसे खतरनाक नशे की चपेट में आज की युवा पीढ़ी पूरी तरह से लिप्त है। सूत्र बताते है की रात के अंधेरे में कुछ बदमाश युवा अपनी गाडी में सवार रहते है और नशे का तामझाम लेकर अपने साथ चलते है। लगातार पुलिस प्रशासन गांजे जैसे नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते आया है। लेकिन इसके बाद भी बेखौफ कुछ युवा अपने साथियो के साथ नशा करके धमाल-मस्ती की मंशा से ओवर स्पीडिंग करते है और शहर का माहोल बिगाड़ते है। विधानसभा चुनाव को लेकर आचार सहिंता लागू हो चुकी है पुलिस भी एक्शन मोड पर है। माहौल बिगाड़ने वाले लोगो के नाम पुलिस ने चिन्हित किए है, जिसमे कई युवाओ के नाम भी शामिल है। साथ ही कुछ ऐसी गाड़ियों पर भी नज़र रखी जा रही है जो ओवर स्पीडिंग करती है लगातार इस प्रकार की गाड़ियों को चेक किया जा रहा है। चुनावी समय में कुछ गाड़ियों पर भी पुलिस की खासा नज़र है। अवैध नशे को लेकर पुलिस की पेनी नज़र बनी हुई है कई नव युवको पर भी पुलिस की नज़र है जो नशे के अवैध कारोबार में लिप्त है कभी भी पुलिस कठोर कार्रवाई करते हुए इस प्रकार के लोगो को गिरफ्तार कर सकती है। संभावनाए है की गिरफ्तारी के बाद और भी कई नाम सामने आ सकते है।