मंदसौर। महिला बाल विकास विभाग मन्दसौर ग्रामीण 1 के सेक्टर के पर्यवेक्षक द्वारा अमलावद में मतादाता जागरूकता के बैनर तैयार करने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। खाली बेग पर लच्छे से मतदाता जागरूकता नारे लिखे गये। कार्यशाला में आँगनवाड़ी सहायिकाओं को डोरी सुतली लच्छा अनाज आदि का प्रयोग करके बेनर तैयार करना और उसे ग्राम में गरबा पांडाल में व रैली में प्रयोग करे। कार्यशाला में 27 सहायिका ने भाग लेकर अपने हाथों से मतादाता जागरूकता के 30 बेनर तैयार किये गए, जिसमे स्वीप कार्यशाला का बेनर भी शामिल है कार्यशाला में जिले के ग्राम अमलावद, राजाखेड़ी, करजू, नदावता, करनाखेड़ी, जवसिया, बादाखेड़ी, डोराना, भालोट एवं गुराड़िया लालमुहा के ग्रामो की आँगनवाड़ी सहायिकाओं ने भाग लिया।