देवास। विधानसभा निर्वाचन 2023 में शतप्रतिशत मतदान के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषव गुप्ता के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है। मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत खेल एवं युवा कल्याण विभाग एवं देवास जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन ,हिंद फौज अकादमी के द्वारा विभिन्न आयु वर्गों में 100 मीटर बालक बालिका दौड़ आयोजित कर अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।