शाजापुर। जिले में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका टिकट वितरण के बाद लगा है। कांग्रेस ने कालापीपल विधानसभा 169 से विधायक कुणाल चौधरी को दूसरी बार अपना प्रत्याशी बनाया, वहीं अब क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता चतुर्भुज तोमर ने दिल्ली जाकर आम आदमी पार्टी का हाथ थाम कर कांग्रेस का साथ छोड़ दिया । वे आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी से टिकट लेकर कालापीपल विधानसभा 169 चुनाव लड़ेंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चतुर्भुज तोमर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में है। जिनका कालापीपल क्षेत्र में अपना एक अलग ही वर्चस्व है। जिन्होंने रविवार देश शाम को कांग्रेस को एक बड़ा झटका दिया है
दिल्ली में राज्य सभा सांसद एवं राष्ट्रीय सचिव आम आदमी पार्टी संदीप पाठक की उपस्थिति में चतुर्भुज तोमर ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और उन्होंने कालापीपल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का फैसला भी कर लिया है। तोमर खाती समाज से आते हैं और इस विधानसभा में सबसे ज्यादा वोट इसी समाज के है, पिछले चुनाव में कुणाल की जीत का आधार भी यही वोट बने थे