BREAKING NEWS
KHABAR : चुनाव से पहले सियासी जुबानी जंग तेज, भाजपा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अयोध्या में चढ़ावा चोरी के विरोध में.. <<     KHABAR : हज-2027 के आवेदन 11 महीने पहले, उठे सवाल, जमीअत.. <<     KHABAR : मानसून से पहले रतलाम मंडल का हरित अभियान,.. <<     KHABAR : एकीकृत मत्स्योद्योग नीति-2026 के तहत 30 जून तक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए चौपाल व.. <<     KHABAR : लगुन में हवाई फायर रोकने पर गोली मारने.. <<     KHABAR : खरगोन पहुंचे राज्यपाल, सांसद-विधायकों ने.. <<     KHABAR : बारिश में बदहाल मुक्तिधामों पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : खरीफ 2026- शाजापुर में सोयाबीन खेती को लेकर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानसून की पहली बारिश में आधे घंटे थमा.. <<     KHABAR : मंदसौर में पोलियो महाअभियान कल, 1.57 लाख.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को नीमच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को भानपुरा व गरोठ में.. <<     BIG REPORT : एमएसएमई दिवस पर मंदसौर को औद्योगिक.. <<     रतलाम में 'गड्ढों में सड़क या सड़क में गड्ढे',.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 16, 2023, 12:16 pm
REPORT : जिले में 79 सहायक मतदान केन्द्र बनेंगे, राजनैतिक दलों की बैठक में अनुमोदन के पश्चात प्रस्ताव मंजूरी के लिये निर्वाचन आयोग को भेजा, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। जिले में विधानसभा निर्वाचन की व्यापक तैयारियां जारी है। सुव्यवस्थित, निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिये विभिन्न व्यवस्थाएं की जा रही हैं। जिले में मतदाताओं की सुविधा के लिये 1550 से अधिक मतदाताओं की संख्या वाले 79 मतदान केन्द्रों के सहायक मतदान केन्द्र बनाये जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की बैठक के पश्चात यह प्रस्ताव मंजूरी के लिये निर्वाचन आयोग को भेजा जा रहा है।

इस संबंध में राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की बैठक आज यहां कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इलैयाराजा टी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र रघुवंशी, अपर कलेक्टर रोशन राय सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारी और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में जिले में 1550 से अधिक मतदाताओं की संख्या वाले 79 मतदान केन्द्रों के सहायक मतदान केन्द्र बनाये जाने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चर्चा पश्चात यह प्रस्ताव अनुमोदन के बाद स्वीकृति के लिये निर्वाचन आयोग को भेजा जा रहा हैं। बताया गया कि जिले में 1550 से अधिक मतदाताओं की संख्या होने पर विधानसभा क्षेत्र देपालपुर में एक, इंदौर-1 में एक, इंदौर-2 में 5,  इंदौर-4 में एक, इंदौर-5 में 25, डॉ. अम्बेडकर नगर महू में 12, राऊ में 27 तथा सांवेर में 7 सहायक मतदान केन्द्र बनाये जाना है। इन सहायक मतदान केन्द्रों के बन जाने से जिले में मतदान केन्द्रों की संख्या 2565 हो जायेगी। जिले में वर्तमान में अभी 2486 मतदान केन्द्र हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE