BREAKING NEWS
KHABAR : चुनाव से पहले सियासी जुबानी जंग तेज, भाजपा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अयोध्या में चढ़ावा चोरी के विरोध में.. <<     KHABAR : हज-2027 के आवेदन 11 महीने पहले, उठे सवाल, जमीअत.. <<     KHABAR : मानसून से पहले रतलाम मंडल का हरित अभियान,.. <<     KHABAR : एकीकृत मत्स्योद्योग नीति-2026 के तहत 30 जून तक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए चौपाल व.. <<     KHABAR : लगुन में हवाई फायर रोकने पर गोली मारने.. <<     KHABAR : खरगोन पहुंचे राज्यपाल, सांसद-विधायकों ने.. <<     KHABAR : बारिश में बदहाल मुक्तिधामों पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : खरीफ 2026- शाजापुर में सोयाबीन खेती को लेकर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानसून की पहली बारिश में आधे घंटे थमा.. <<     KHABAR : मंदसौर में पोलियो महाअभियान कल, 1.57 लाख.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को नीमच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को भानपुरा व गरोठ में.. <<     BIG REPORT : एमएसएमई दिवस पर मंदसौर को औद्योगिक.. <<     रतलाम में 'गड्ढों में सड़क या सड़क में गड्ढे',.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 16, 2023, 12:41 pm
BIG NEWS : जिले का नीमच-मंदसौर रोड और पुलिस का चैकिंग पॉईंट, जब तीन पिकअप में सवार होकर निकले लोग तो बीच रास्ते में हुआ सामना, फिर जैसे ही अधिकारियों ने ली वाहन की तलाशी तो उड़ गए होश, जानिये ऐसा क्या छुपाकर ले जा रहे थे, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। आदर्श आचार संहिता के चलते प्रशासन द्वारा नीमच जिले की सीमाओं पर चेकिंग पॉइंट लगाए गए हैं। चेकिंग पॉइंट पर प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। रविवार की रात में जिले की सीमा में प्रवेश के दौरान एफएसटी टीम ने चेकिंग में लाखों की नकदी पकड़ी है। साथ कई लोगों को पूछताछ के लिए पकड़ा गया है।

जानकारी अनुसार चेकिंग के दौरान तीन पिकअप में कुछ लोग मंदसौर की ओर से आ रहे थे। जिन्हें चेकिंग पाइंट पर टीम ने रोककर तलाशी ली। जिसमें 33 लाख से ज्यादा रुपए की नगदी मिली है। जिसे लेकर प्रशासनिक अधिकारी जांच में जुटे गए है।

बताया जा रहा है की प्रशासन ने तीन पिकअप वाहन से जिन लोगों को पकड़ा है। वह सभी राजस्थान के मेड़ता सिटी के आसपास क्षेत्र के रहवासी हैं। जो मंदसौर जिले के धुंधडका हाट में भैंसे बेचकर लौट रहे थे। इसी दौरान नीमच जिले की चेकिंग सीमा पर उन्हें पकड़ा गया है।

मामले में एसडीएम ममता खेड़े ने जानकारी देते हुए बताया कि चेकिंग पॉइंट पर तीन पिकअप की तलाशी में कुल 33 लाख 44 हजार पकड़े गए हैं। वही मामले की जानकारी मिलते ही संयुक्त तहसील कार्यालय नीमच पर एसडीम ममता खेड़े भी पहुंची और इस पूरी प्रक्रिया में भाग लिया।

एसडीएम ममता खेड़े राजस्थान की सीमावर्ती इलाके से तीन गाड़ियां पकड़ी है जिसे यह राशि बरामद हुई है मामले की जांच की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE