BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कलेक्टर के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के सिंगोली में हो रहा भारतीय.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंशापूर्ण हनुमान मंदिर में 51वीं महाआरती.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री सिंधिया की माताजी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : संभागायुक्त डॉ. रावत कमिश्नर ने ली.. <<     KHABAR : भारतीय स्टेट बैंक के ग्रामीण स्वरोजगार.. <<     BREAKING NEWS: जबलपुर में 3 दुकानों में लगी आग:लपटें 100.. <<     VIDEO NEWS: 28 किलो अवैध डोडाचूरा के साथ 3 तस्कर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी व जिला हज.. <<     KHABAR : लिधौरा में आंगनवाड़ी क्रमांक 4 में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सिद्धेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आज.. <<     KHABAR : बान सुजारा ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में.. <<     KHABAR :  श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन पंडित.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 16, 2023, 1:14 pm
BIG REPORT : कलेक्टर ने किया पीजी कॉलेज में स्ट्रांग रूम, सामग्री वितरण स्थल एवं मतगणना स्थल का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

खरगोन। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कर्मवीर शर्मा ने आज 15 अक्टूबर को शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खरगोन का निरीक्षण कर वहां पर ईवीएम को रखने के लिए बनाएं जाने वाले स्ट्रांग रूम, मतदान दलों को सामग्री वितरण के लिए निर्धारित स्थान एवं मतगणना के लिए तैयार किए जाने वाले स्थल का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, जिला पंचायत की सीईओ ज्योति शर्मा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी जेएस बघेल, एसडीएम भास्कर गाचले, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री विजय सिंह पंवार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।  

कलेक्टर शर्मा ने मतदान के उपरांत इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों को रखने के लिए बनाए जाने वाले स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने जिले के 06 विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रस्तावित अलग-अलग स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया और वहां सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की। इस दौरान मतगणना स्थल के लिए प्रस्तावित कक्षों का निरीक्षण किया गया और मतगणना के दौरान स्ट्रांग रूम से मतगणना स्थल तक ईवीएम को सुरक्षित लाने, मतगणना एजेंट के आने एवं बैठक की व्यवस्था तथा गणना कार्य में नियुक्त कर्मचारियों के मतगणना स्थल तक आने की व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई।    

निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री को निर्देशित किया गया कि 06 विधानसभा के लिए चिन्हित स्ट्रांग रूम को 21 अक्टूबर के पहले तैयार कर लिया जाए। स्ट्रांग रूम में लगे बिजली के तारों को व्यवस्थित किया जाए और इस आशय का प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया जाए कि शॉर्ट सर्किट की वजह से बिजली के तारों में आग लगने की संभावना नहीं है और इसे अच्छी तरह से ठीक कर लिया गया है। मतदान दलों को सामग्री वितरण की व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया गया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग-अलग व्यवस्था की जाए और उसमें पर्याप्त संख्या में काउंटर बनाएं जाएं जिससे मतदान दलों को सुगमता से सामग्री का वितरण हो सके। इसी प्रकार मतदान के उपरांत मतदान दलों से सामग्री प्राप्त करने की व्यवस्था भी व्यवस्थित रहना चाहिए। जिससे मतदान दल कम समय में सुगमता से ईवीएम एवं मतदान सामग्री वापस कर सके। निरीक्षण के दौरान वाहनों के पार्किंग पर भी चर्चा की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE