BREAKING NEWS
KHABAR : चुनाव से पहले सियासी जुबानी जंग तेज, भाजपा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अयोध्या में चढ़ावा चोरी के विरोध में.. <<     KHABAR : हज-2027 के आवेदन 11 महीने पहले, उठे सवाल, जमीअत.. <<     KHABAR : मानसून से पहले रतलाम मंडल का हरित अभियान,.. <<     KHABAR : एकीकृत मत्स्योद्योग नीति-2026 के तहत 30 जून तक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए चौपाल व.. <<     KHABAR : लगुन में हवाई फायर रोकने पर गोली मारने.. <<     KHABAR : खरगोन पहुंचे राज्यपाल, सांसद-विधायकों ने.. <<     KHABAR : बारिश में बदहाल मुक्तिधामों पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : खरीफ 2026- शाजापुर में सोयाबीन खेती को लेकर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानसून की पहली बारिश में आधे घंटे थमा.. <<     KHABAR : मंदसौर में पोलियो महाअभियान कल, 1.57 लाख.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को नीमच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को भानपुरा व गरोठ में.. <<     BIG REPORT : एमएसएमई दिवस पर मंदसौर को औद्योगिक.. <<     रतलाम में 'गड्ढों में सड़क या सड़क में गड्ढे',.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 16, 2023, 3:37 pm
KHABAR : चापडा में भाजपा के विधानसभा स्तरीय केंद्रीय चुनाव कार्यालय का हुआ शुभारंभ, विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर कार्य करने को लेकर दिलाई शपथ, पढे़ रवि पाटीदार की खबर 

Share On:-

बागली। विधानसभा चुनाव का बीगूल बज चुका है, कई विधानसभा में राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशी भी घोषित कर दिए हैं। इसी के चलते भाजपा संगठन द्वारा बागली विधानसभा का चुनावी केंद्र कार्यालय चापडा में खोला गया है।सोमवार के दिन बागली विधानसभा के मुख्य केंद्र चापड़ा में बागली रोड पर चुनावी केंद्रीय कार्यालय का शुभारंभ किया गया।जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक पहाडसिंह कन्नोजे, अजजा जिला अध्यक्ष खुशीलाल राठौर, महेश दुबे मुख्य रूप से उपस्थित रहे।भाजपा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस से कई कदम आगे चल रही है, हालांकि अभी भाजपा कि ओर से बागली विधानसभा के लिए प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है, तो वहीं कांग्रेस भी अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं कर पाई है।लेकिन भाजपा द्वारा केंद्र कार्यालय का शुभारंभ कर दिया गया है। तो वहीं कांग्रेस अभी तक अपना केंद्रीय कार्यालय नहीं खोल पाई है।केंद्रीय कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा किए गए, विकास कार्यों को लेकर प्रत्येक कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक जाना है, और भाजपा जिसे भी अपना प्रत्याशी बनती है, उसके समर्थन में कार्य करना है, और एक बार फिर बागली में कमल खिलाना है। इस दौरान विधायक पहाड़सिंह कन्नोजे ने भी विधानसभा में हुए विकास कार्यों को लेकर मंच से जानकारी दी। मंच से सांसद प्रतिनिधि जयप्रकाश शर्मा द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर कार्य करने को लेकर शपथ दिलाई।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE