BREAKING NEWS
KHABAR : चुनाव से पहले सियासी जुबानी जंग तेज, भाजपा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अयोध्या में चढ़ावा चोरी के विरोध में.. <<     KHABAR : हज-2027 के आवेदन 11 महीने पहले, उठे सवाल, जमीअत.. <<     KHABAR : मानसून से पहले रतलाम मंडल का हरित अभियान,.. <<     KHABAR : एकीकृत मत्स्योद्योग नीति-2026 के तहत 30 जून तक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए चौपाल व.. <<     KHABAR : लगुन में हवाई फायर रोकने पर गोली मारने.. <<     KHABAR : खरगोन पहुंचे राज्यपाल, सांसद-विधायकों ने.. <<     KHABAR : बारिश में बदहाल मुक्तिधामों पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : खरीफ 2026- शाजापुर में सोयाबीन खेती को लेकर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानसून की पहली बारिश में आधे घंटे थमा.. <<     KHABAR : मंदसौर में पोलियो महाअभियान कल, 1.57 लाख.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को नीमच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को भानपुरा व गरोठ में.. <<     BIG REPORT : एमएसएमई दिवस पर मंदसौर को औद्योगिक.. <<     रतलाम में 'गड्ढों में सड़क या सड़क में गड्ढे',.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 16, 2023, 4:58 pm
KHABAR : ईवीएम मशीनों का प्रथम रेंडमाइजेशन संपन्न, व्यय लेखा नोडल अधिकारी ने दी महत्वपूर्ण जानकारियां, विधानसभा वार आवंटित की गई ईवीएम मशीनें, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। विधानसभा निर्वाचन के लिए 17 नवंबर को चारों विधानसभा क्षेत्र में मतदान होगा। इसके लिए प्रथम रेंडमाइजेशन के माध्यम से चारों विधानसभा क्षेत्र को ईवीएम मशीन आवंटित की गई। चारों विधानसभा क्षेत्र में 1133 मतदान केंद्र हैं। सभी मतदान के लिए 1340 बैलेट यूनिट, 1340 कंट्रोल यूनिट एवं 1448 वीवीपीएट मशीन आवंटित की गई। कुल मतदान केंद्र से 18 प्रतिशत बैलट यूनिट, 18 प्रतिशत कंट्रोल यूनिट एवं 27 प्रतिशत वीवीपीएट ज्यादा मशीन आवंटित की गई। प्रथम रेंडमाइजेशन के दौरान व्यय लेखा नोडल द्वारा वीएसटी, एफसीटी, वीवीपीएट की कार्य प्रणाली बताई गई। अभ्यर्थियों को किस तरह से खर्च करना है। कहां-कहां से अनुमतियां लेनी हैं। इसके बारे में भी जानकारी दी गई। एमसीएमसी नोडल के माध्यम से यह बताया गया कि पैड न्यूज़ के अंतर्गत टीवी, समाचार पत्र, रेडियो के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रिंट मीडिया में मतदान के दिन एवं मतदान के एक दिन पूर्व अगर कोई विज्ञापन लगता है, तो उसके लिए अभ्यर्थी को अनुमति लेना आवश्यक है। इसके लिए विज्ञापन प्रकाशन के तीन दिन पूर्व एमसीएमसी समिति को निर्धारित प्रारूप में दो प्रति में आवेदन देना होगा। मतदान के आखिरी 48 घंटे के दौरान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में विज्ञापन पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा। 48 घंटे के पूर्व में अगर कोई इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर विज्ञापन जारी करना हो तो उसके लिए भी एमसीएमसी समिति से विज्ञापन प्रमाणन की आवश्यकता होगी। उसके लिए भी दो प्रति में आवेदन देना होगा। प्रथम रेंडमाइजेशन के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिलीप कुमार यादव, सीईओ जिला पंचायत कुमार सत्यम, अपर कलेक्टर विशाल सिंह चौहान, व्यय लेखा के नोडल, एमसीएमसी नोडल, ईवीएम मशीन नोडल, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, निर्वाचन से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE