BREAKING NEWS
KHABAR : चुनाव से पहले सियासी जुबानी जंग तेज, भाजपा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अयोध्या में चढ़ावा चोरी के विरोध में.. <<     KHABAR : हज-2027 के आवेदन 11 महीने पहले, उठे सवाल, जमीअत.. <<     KHABAR : मानसून से पहले रतलाम मंडल का हरित अभियान,.. <<     KHABAR : एकीकृत मत्स्योद्योग नीति-2026 के तहत 30 जून तक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए चौपाल व.. <<     KHABAR : लगुन में हवाई फायर रोकने पर गोली मारने.. <<     KHABAR : खरगोन पहुंचे राज्यपाल, सांसद-विधायकों ने.. <<     KHABAR : बारिश में बदहाल मुक्तिधामों पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : खरीफ 2026- शाजापुर में सोयाबीन खेती को लेकर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानसून की पहली बारिश में आधे घंटे थमा.. <<     KHABAR : मंदसौर में पोलियो महाअभियान कल, 1.57 लाख.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को नीमच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को भानपुरा व गरोठ में.. <<     BIG REPORT : एमएसएमई दिवस पर मंदसौर को औद्योगिक.. <<     रतलाम में 'गड्ढों में सड़क या सड़क में गड्ढे',.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 16, 2023, 6:18 pm
KHABAR : एकलव्य विधालय के छात्र-छात्रा अव्यवस्थाओं को लेकर 12 किलोमीटर दूर पैदल पहुंचे कलेक्टर कार्यालय, सुविधाएं मुहैया कराने की मांग, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। शहर से करीब 12 किमी दूर कसरावद रोड़ पर संचालित हो रहे एकलव्य आवासीय विद्यालय में अव्यवस्थाओं का आलम बढ़ते जा रहा है। सोमवार को एक बार फिर विद्यार्थी एकजुट होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस प्रदर्शन की खासियत रही कि करीब 450 छात्र-छात्राएं 12 किमी का सफर पैदल तय कर कलेक्ट्रेट पहुंचे।  


कलेक्ट्रेट पहुंचे विद्यार्थियों ने प्रवेश द्वार पर धरना देकर विद्यालय एवं छात्रावास में सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की। छात्रो ने बताया कि नया शिक्षा सत्र शुरु होने को करीब 3 माह का समय बीत चुका है बावजूद इसके अब तक न तो स्कूल ड्रेस मिली न ही आवास भवन में सोने को गद्दे उपलब्ध कराए गए। यहां तक की पीने को पानी भी नही मिल रहा। आरओ सिस्टम महज शो-पीस बना हुआ है। इन समस्याओं को लेकर एक माह पूर्व भी प्रशासन को अवगत कराया गया था लेकिन उस समय भी महज आश्वासन मिला था।  


एडी गुप्ता, सहा. संचालक सहायक आयुक्त कार्यालय खरगोन ने बताया अलॉटमेंट के बाद अनुमोदन प्रक्रिया में देरी से आ रही समस्या/ राशि का अनुमोदन कलेक्टर से लेना पड़ता है, इस कारण देरी हो गई है। बिस्तर की समस्या 15 दिन में दूर हो जाएगी। पानी निजी कुएं से ले रहे है लेकिन सिंचाई की बिजली होने से चार घंटे की सप्लाय मिलने से पानी की कमी होती है। प्रयास है कि पीआईयू विभाग की मदद से शहर से पाईप लाईन परिसर तक पहुंचाई जाए। इसके अलावा किताबें उपलब्ध कराई जा चुकीहै, ड्रेसें भी नाप लेकर जल्द बन जाएगी।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE