BREAKING NEWS
KHABAR : चुनाव से पहले सियासी जुबानी जंग तेज, भाजपा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अयोध्या में चढ़ावा चोरी के विरोध में.. <<     KHABAR : हज-2027 के आवेदन 11 महीने पहले, उठे सवाल, जमीअत.. <<     KHABAR : मानसून से पहले रतलाम मंडल का हरित अभियान,.. <<     KHABAR : एकीकृत मत्स्योद्योग नीति-2026 के तहत 30 जून तक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए चौपाल व.. <<     KHABAR : लगुन में हवाई फायर रोकने पर गोली मारने.. <<     KHABAR : खरगोन पहुंचे राज्यपाल, सांसद-विधायकों ने.. <<     KHABAR : बारिश में बदहाल मुक्तिधामों पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : खरीफ 2026- शाजापुर में सोयाबीन खेती को लेकर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानसून की पहली बारिश में आधे घंटे थमा.. <<     KHABAR : मंदसौर में पोलियो महाअभियान कल, 1.57 लाख.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को नीमच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को भानपुरा व गरोठ में.. <<     BIG REPORT : एमएसएमई दिवस पर मंदसौर को औद्योगिक.. <<     रतलाम में 'गड्ढों में सड़क या सड़क में गड्ढे',.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 17, 2023, 11:07 am
REPORT : कलेक्टर मिश्रा ने ली नोडल अधिकारियों की बैठक, निर्वाचन के दौरान किए जा रहे कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

धार। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंक मिश्रा ने मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 के सिलसिले में समस्त नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर निर्वाचन के दौरान किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रृंगार श्रीवास्तव, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अश्विनी कुमार रावत भी मौजूद रहे।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मिश्रा ने समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए की वे भारत निर्वाचन आयोग द्वारा समय समय पर जारी किए जा रहे निर्देशों कड़ाई से पालन कराएं। उन्होंने निर्देशित किया गया कि निर्वाचन निर्देश दिए की मतदान कर्मियों को ईवीएम, व्हीव्हीपीएटी का अधिक से अधिक प्रशिक्षण दिलाएं। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सख्ती  के साथ आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित कराएं। शांतिपूर्वक चुनाव के लिए सुरक्षा के दृष्टिगत प्लान तैयार करें। डाक मतदान वाले पात्र व्यक्तियों को डाक मतदान करने की जानकारी समय सीमा में प्रदान की जाए। उन्होंने निर्देश दिए की जिन मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े गए हों, उनके ईपिक कार्ड समय पर वितरित किया जाना सुनिश्चित करें। चुनाव कार्य में लगने वाले कर्मचारियों, 80 वर्ष से अधिक की आयु के वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के लिए बैलेट की तैयारी अच्छी तरह से की जाये। बीएलओ को भी पता होना चाहिए कि किन मतदाताओं को पोस्टल बैलेट की सुविधा दी जाना है। उन्होंने निर्देश दिए की सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जाए, जिससे कोई भी व्यक्ति साम्प्रदायिक पोस्ट या रि-पोस्ट कर माहौल बिगाड़ने का काम न कर सके। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर प्रतिबंधात्मक और जिला बदर की कार्यवाही की जाये। चुनाव को प्रभावित करने वाली सामग्री की रोकथाम के लिए जिले और राज्य की सीमाओं में नाका स्थापित कर वाहनों की सख्ती से जांच की जाये। मदिरा के अवैध निर्माण और परिवहन पर सख्त कार्यवाही की जाये। फ्लाइंग स्कॉड और एसएसटी द्वारा मुस्तैदी से काम किया जाए। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मिश्रा ने निर्देश दिए की चुनाव संबंधी शिकायतों के लिए बनाए गये सी-विजिल मोबाइल एप का व्यापक प्रचार किया जाए। वल्नरेबल क्षेत्र के मतदान केंद्रों में सुरक्षा के इंतजाम करने के साथ ही मतदाता जागरूकता अभियान लगातार अयोजित करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE