BREAKING NEWS
KHABAR : चुनाव से पहले सियासी जुबानी जंग तेज, भाजपा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अयोध्या में चढ़ावा चोरी के विरोध में.. <<     KHABAR : हज-2027 के आवेदन 11 महीने पहले, उठे सवाल, जमीअत.. <<     KHABAR : मानसून से पहले रतलाम मंडल का हरित अभियान,.. <<     KHABAR : एकीकृत मत्स्योद्योग नीति-2026 के तहत 30 जून तक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए चौपाल व.. <<     KHABAR : लगुन में हवाई फायर रोकने पर गोली मारने.. <<     KHABAR : खरगोन पहुंचे राज्यपाल, सांसद-विधायकों ने.. <<     KHABAR : बारिश में बदहाल मुक्तिधामों पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : खरीफ 2026- शाजापुर में सोयाबीन खेती को लेकर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानसून की पहली बारिश में आधे घंटे थमा.. <<     KHABAR : मंदसौर में पोलियो महाअभियान कल, 1.57 लाख.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को नीमच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को भानपुरा व गरोठ में.. <<     BIG REPORT : एमएसएमई दिवस पर मंदसौर को औद्योगिक.. <<     रतलाम में 'गड्ढों में सड़क या सड़क में गड्ढे',.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 17, 2023, 11:12 am
KHABAR : जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया जिले की सात विधानसभा क्षेत्रों की अंतिम प्रकाशित निर्वाचन नामावली का मूल्य निर्धारित, पढ़े खबर 

Share On:-

धार। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अश्विनी कुमार रावत ने बताया कि जिले की सात विधानसभा क्षेत्रों की 4 अक्टूबर 2023 को प्रकाशित अंतिम प्रकाशित निर्वाचन नामावली का मूल्य कुल 1868 मतदान केन्द्रों का 2 लाख 29 हजार 6 रूपये निर्धारित किया गया है। जिसमें विधानसभा क्षेत्र सरदारपुर के कुल 272 मतदान केन्द्र की नामावली के एक पृष्ठ एक तरफ के लिये 5 रूपए तथा एक पृष्ठ दोनो तरफ के लिये 7 रूपए प्रति पृष्ठ के मान से कुल 31 हजार 347 रूपये मूल्य निर्धारित किया गया है। 

इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र गंधवानी के 280 मतदान केन्द्र का 34 हजार 155 रूपए, विधानसभा क्षेत्र कुक्षी के 273 मतदान केन्द्र का 34 हजार 620 रूपए, विधानसभा क्षेत्र मनावर के 260 मतदान केन्द्र का 33 हजार 429 रूपए, विधानसभा क्षेत्र धरमपुरी के 235 मतदान केन्द्र का 29 हजार 876 रूपए, विधानसभा क्षेत्र धार के 300 मतदान केन्द्र का 35 हजार 525 रूपए तथा विधानसभा क्षेत्र बदनावर के 248 मतदान केन्द्र की नामावली के एक पृष्ठ एक तरफ के लिये 5 रूपए तथा एक पृष्ठ दोनो तरफ के लिये 7 रूपए प्रति पृष्ठ के मान से कुल 30 हजार 54 रूपए मूल्य निर्धारित किया है। 

आयोग के निर्देशानुसार नामावली मेन्युअल 2013 के अनुसार विधानसभा निर्वाचक क्षेत्र की निर्वाचक नामावली वाली सीडी प्रति सीडी 100 रूपए मात्र पर पीडीएफ फार्मेट में निर्वाचक नामावली की सॉफ्ट कापी (निर्वाचकों के फोटो के बिना) दी जाना नियत किया गया है। निर्वाचक नामावली व सुसंगत अभिलेखों के निरीक्षण के लिए एक घंटे या उससे कम के लिये 75 रूपए तत्पश्चात प्रत्येक अगले 15 मिनिट के लिये 40 रूपये के मान से एवं शीघ्रता (सुपुर्दगी के लिए आदेश पारित होने के 2 दिन से अधिक पश्चात नहीं) के लिए दुगनी राशि होगी। नियत देय राशि शुल्क एमपीटीसी/चालाना द्वारा शासकीय कोषालय में निर्वाचन मद अंतर्गत राशि जमा कर चालाना की मूलप्रति पेश करने पर अभिलेख की प्रमाणित प्रति/निरीक्षण की अनुमति दी जावेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE