BREAKING NEWS
KHABAR : चुनाव से पहले सियासी जुबानी जंग तेज, भाजपा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अयोध्या में चढ़ावा चोरी के विरोध में.. <<     KHABAR : हज-2027 के आवेदन 11 महीने पहले, उठे सवाल, जमीअत.. <<     KHABAR : मानसून से पहले रतलाम मंडल का हरित अभियान,.. <<     KHABAR : एकीकृत मत्स्योद्योग नीति-2026 के तहत 30 जून तक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए चौपाल व.. <<     KHABAR : लगुन में हवाई फायर रोकने पर गोली मारने.. <<     KHABAR : खरगोन पहुंचे राज्यपाल, सांसद-विधायकों ने.. <<     KHABAR : बारिश में बदहाल मुक्तिधामों पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : खरीफ 2026- शाजापुर में सोयाबीन खेती को लेकर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानसून की पहली बारिश में आधे घंटे थमा.. <<     KHABAR : मंदसौर में पोलियो महाअभियान कल, 1.57 लाख.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को नीमच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को भानपुरा व गरोठ में.. <<     BIG REPORT : एमएसएमई दिवस पर मंदसौर को औद्योगिक.. <<     रतलाम में 'गड्ढों में सड़क या सड़क में गड्ढे',.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 17, 2023, 12:19 pm
BIG NEWS : मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, एमपी के 13 जिलों में आज गरज-चमक के साथ होगी झमाझम, मालवा में दिखेगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर, जानिये आगामी 24 घंटे में नीमच व मंदसौर जिले में कैसा रहेगा मौसम, पढ़े डेस्क इंचार्ज महावीर सैनी की खबर 

Share On:-

नीमच। मध्यप्रदेश में सीजन का पहला वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो गया है। इसकी वजह से कई जिलों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग आज मंगलवार को भी 13 जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इनमें से कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। इसके बाद गुलाबी ठंड का दौर शुरू होगा।

सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि सीजन का पहला वेस्टर्न डिस्टरबेंस प्रदेश में एक्टिव है। इस वजह से पिछले दो दिन से कई जिलों में हल्की बारिश हो रही है। आज मंगलवार को भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। बारिश का दौर थमने के बाद ठंड का असर बढ़ेगा। अक्टूबर के आखिरी में रात के टेम्प्रेचर में गिरावट होगी।

आगामी 24 घंटे में इन जिलों में होगी बारिश-
आज मंगलवार को एमपी के ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, श्योपुर, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना और सतना में बारिश होगी। वहंी कल बुधवार को ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, श्योपुर, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना और सतना में बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा मालवा के इंदौर, रतलाम, मंदसौर व नीमच में धूप-छांव वाला मौसम रहेगा। इन जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE