BREAKING NEWS
KHABAR : चुनाव से पहले सियासी जुबानी जंग तेज, भाजपा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अयोध्या में चढ़ावा चोरी के विरोध में.. <<     KHABAR : हज-2027 के आवेदन 11 महीने पहले, उठे सवाल, जमीअत.. <<     KHABAR : मानसून से पहले रतलाम मंडल का हरित अभियान,.. <<     KHABAR : एकीकृत मत्स्योद्योग नीति-2026 के तहत 30 जून तक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए चौपाल व.. <<     KHABAR : लगुन में हवाई फायर रोकने पर गोली मारने.. <<     KHABAR : खरगोन पहुंचे राज्यपाल, सांसद-विधायकों ने.. <<     KHABAR : बारिश में बदहाल मुक्तिधामों पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : खरीफ 2026- शाजापुर में सोयाबीन खेती को लेकर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानसून की पहली बारिश में आधे घंटे थमा.. <<     KHABAR : मंदसौर में पोलियो महाअभियान कल, 1.57 लाख.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को नीमच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को भानपुरा व गरोठ में.. <<     BIG REPORT : एमएसएमई दिवस पर मंदसौर को औद्योगिक.. <<     रतलाम में 'गड्ढों में सड़क या सड़क में गड्ढे',.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 17, 2023, 1:05 pm
KHABAR : स्वीप गतिविधियों में जिले के ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं ने की उत्साह के साथ भागीदारी, मतदाताओं को किया जागरूक, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा स्वीप गतिविधियों पर विशेष जोर दिया जा रहा है। मतदाताओं को दबाव, प्रभाव से मुक्त मतदान हेतु प्रेरित करने के लिये स्वीप अन्तर्गत प्रचार माध्यमों से विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जा रही है। वर्तमान विधानसभा निर्वाचन के लिये स्वीप अन्तर्गत शैक्षणिक संस्थाओं, महिलाओं एवं पंचायतों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में मतदाता जागरूकता का अभियान संचालित किया जा रहा है।

जनपद पंचायत इन्दौर के ग्राम कम्पेल में ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा महिला मतदाताओं की जागरूकता के लिये महिला मतदाता सम्मेलन का आयोजन स्थानीय नारायण गार्डन में आयोजित किया गया। जिसमें स्व-सहायता   समूह की 300 से अधिक महिला सदस्य उपस्थित हुई । सम्मेलन में महिलाओं द्वारा आदर्श मतदान की आवयश्यकता पर चर्चा की गई। ग्राम संगठन की अध्यक्ष हेमलता परमार द्वारा उपस्थित महिलाओं को बताया गया कि लोकतंत्र में निष्पक्ष एवं नैतिक मतदान का विशेष महत्व है। हम सभी महिलाओं को जात-पात, समाज, धनराशि के दबाव प्रभाव में नही आना है। अपनी पसंद के योग्य उम्मीदवार को मत देकर अपने मतदान अधिकार को सार्थक करना है।

आजीविका मिशन की ब्लाक समन्वयक माधवी तेजवानी द्वारा महिलाओं को मतदान करने की शपथ भी दिलाई गई। समूह द्वारा प्रयास किया जाएगा कि ग्राम की सभी महिलाएं अपने मतदान अधिकार का प्रयोग कर ग्राम को जिले में मतदान प्रतिशत में अग्रणी बनाऐंगी। सम्मेलन के बाद महिलाओं द्वारा ग्राम में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन भी किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE