BREAKING NEWS
KHABAR : चुनाव से पहले सियासी जुबानी जंग तेज, भाजपा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अयोध्या में चढ़ावा चोरी के विरोध में.. <<     KHABAR : हज-2027 के आवेदन 11 महीने पहले, उठे सवाल, जमीअत.. <<     KHABAR : मानसून से पहले रतलाम मंडल का हरित अभियान,.. <<     KHABAR : एकीकृत मत्स्योद्योग नीति-2026 के तहत 30 जून तक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए चौपाल व.. <<     KHABAR : लगुन में हवाई फायर रोकने पर गोली मारने.. <<     KHABAR : खरगोन पहुंचे राज्यपाल, सांसद-विधायकों ने.. <<     KHABAR : बारिश में बदहाल मुक्तिधामों पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : खरीफ 2026- शाजापुर में सोयाबीन खेती को लेकर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानसून की पहली बारिश में आधे घंटे थमा.. <<     KHABAR : मंदसौर में पोलियो महाअभियान कल, 1.57 लाख.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को नीमच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को भानपुरा व गरोठ में.. <<     BIG REPORT : एमएसएमई दिवस पर मंदसौर को औद्योगिक.. <<     रतलाम में 'गड्ढों में सड़क या सड़क में गड्ढे',.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 17, 2023, 1:34 pm
KHABAR : राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक में किया ईव्हीएम का प्रथम रेण्डमाइजेशन, विधानसभा क्षेत्रवार की आवंटित, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। जिले में आज सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों के लिये ईव्हीएम का प्रथम रेण्डमाइजेशन किया गया। यह रेण्डमाइजेशन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इलैयाराजा टी की अध्यक्षता में संपन्न हुई मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक में हुआ। इस रेण्डमाइजेशन के पश्चात जिले में सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों के लिये ईव्हीएम जिसमें बेलेट यूनिट (बीयू), कंट्रोल यूनिट (सीयू) तथा वीवीपेट शामिल हैं आवंटित की गई। आवंटन के पश्चात उक्त सामग्री विधानसभा क्षेत्रवार स्ट्रॉग रूम में पूर्ण सुरक्षा के साथ रखी जायेगी।

इस बैठक में अपर कलेक्टर गौरव बेनल, रोशन राय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र रघुवंशी सहित सभी रिटर्निंग अधिकारी और संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे। बैठक में सभी की सर्वसम्मति से ईव्हीएम का प्रथम रेण्डमाइजेशन किया गया। द्वितीय रेण्डमाइजेशन के तहत मतदान केन्द्रवार ईव्हीएम का आवंटन किया जायेगा। बताया गया कि जिले में उपलब्धता के आधार पर 116 प्रतिशत बीयू, 116 प्रतिशत सीयू तथा 126 प्रतिशत वीवीपेट का प्रथम रेण्डमाइजेशन किया गया।  इसमें 16 प्रतिशत बीयू, 16 प्रतिशत सीयू तथा 26 प्रतिशत वीवीपेट रिजर्व के रूप में रहेंगे।

रेण्डमाइजेशन के दौरान विधानसभा वार ईव्हीएम का वितरण किया गया। इस दौरान जिले की सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 2486 मतदान केन्द्रों पर रिजर्व सहित 2878 बीयू, 2878 सीयू तथा 3128 वीवीपेट का आवंटन किया गया। जिले के देपालपुर विधानसभा क्षेत्र में 277 मतदान कन्द्रों में 321 बीयू, सीयू 321 एवं वीवीपेट 349, विधानसभा क्षेत्र इंदौर-1 में 312 मतदान केन्द्रों के लिये बीयू 361, सीयू 361 एवं वीवीपेट 393, विधानसभा क्षेत्र इंदौर-2 में 296 मतदान केन्द्रों के लिये बीयू 343, सीयू 343 एवं वीवीपेट 372, विधानसभा क्षेत्र इंदौर-3 में 193 मतदान केन्द्रों के लिये बीयू 223, सीयू 223 एवं वीवीपेट 243, विधानसभा क्षेत्र इंदौर-4 में 211 मतदान केन्द्रों के लिये बीयू 244, सीयू 244, वीवीपेट 265, विधानसभा क्षेत्र इंदौर-5 में 341 मतदान केन्द्रों के लिये बीयू 395, सीयू 395, वीवीपेट 429, डॉ. अंबेडकर नगर महू विधानसभा क्षेत्र में 260 मतदान केन्द्रों के लिये बीयू 301, सीयू 301, वीवीपेट 327, राऊ विधानसभा क्षेत्र में 291 मतदान केन्द्रों  के लिये बीयू 337, सीयू 337, वीवीपेट 366 तथा सांवेर विधानसभा क्षेत्र में 305 मतदान केन्द्रों के लिये बीयू 353, सीयू 353, वीवीपेट 384 का आवंटन किया गया।

प्रथम रेण्डमाइजेशन ईव्हीएम मैनेजमेंट सिस्टम ईएमएस 2.0 से किया गया। रेण्डमाइजेशन के समय इसकी जानकारी उपस्थित मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों को दी गई। प्रथम रेण्डमाइजेशन में मशीनें (बीयू, सीयू, वीवीपेट) विधानसभा क्षेत्रवार आवंटित की गई। ईएमएस 2.0 सॉफ्टवेयर में मशीनों को त्म-तंदकवउप्रम कर आवंटन किया गया। प्रथम रेण्डमाइजेशन के पश्चात् मशीनें रिटर्निंग ऑफिसर की अभिरक्षा में संबंधित विधानसभा के लिए नियत विधानसभा क्षेत्रवार स्ट्रॉग रूम में रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा मोबाइल एप के माध्यम से रिसीव की गई तथा विधानसभा क्षेत्रवार स्ट्रॉग रूम के डबल लॉक में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल अनुसार सुरक्षित रखी जायेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE