BREAKING NEWS
KHABAR : चुनाव से पहले सियासी जुबानी जंग तेज, भाजपा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अयोध्या में चढ़ावा चोरी के विरोध में.. <<     KHABAR : हज-2027 के आवेदन 11 महीने पहले, उठे सवाल, जमीअत.. <<     KHABAR : मानसून से पहले रतलाम मंडल का हरित अभियान,.. <<     KHABAR : एकीकृत मत्स्योद्योग नीति-2026 के तहत 30 जून तक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए चौपाल व.. <<     KHABAR : लगुन में हवाई फायर रोकने पर गोली मारने.. <<     KHABAR : खरगोन पहुंचे राज्यपाल, सांसद-विधायकों ने.. <<     KHABAR : बारिश में बदहाल मुक्तिधामों पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : खरीफ 2026- शाजापुर में सोयाबीन खेती को लेकर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानसून की पहली बारिश में आधे घंटे थमा.. <<     KHABAR : मंदसौर में पोलियो महाअभियान कल, 1.57 लाख.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को नीमच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को भानपुरा व गरोठ में.. <<     BIG REPORT : एमएसएमई दिवस पर मंदसौर को औद्योगिक.. <<     रतलाम में 'गड्ढों में सड़क या सड़क में गड्ढे',.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 17, 2023, 2:37 pm
KHABAR : सड़क और बिजली की मांग को लेकर जिले के पिंदोनिया गांव के लोगों ने किया चुनाव का बहिष्कार, पढे़ दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर

Share On:-

शाजापुर। सड़क और बिजली की मांग को लेकर शाजापुर जिले के पिंदोनिया गांव के लोगों ने चुनाव के बहिष्कार का ऐलान कर दिया।  नाराज ग्रामीणों ने इस दौरान नारेबाजी भी की।


जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर ग्राम पिंदोनिया के ग्रामीण इन दिनों परेशानियों के बीच जीवन जीने को मजबूर है। दरअसल, यहां लंबे समय से ग्रामीण सड़क की मांग कर रहे हैं जो इन्हें ग्राम बमोरी से होते हुए जिला मुख्यालय से जोड़ती है लेकिन जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के कारण सड़क का निर्माण नहीं हो सका। वहीं बार बार बिजली कटौती भी इनके लिए सिर दर्द बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि पूरे गांव के लिए ही ट्रांसफार्मर लगा है वो भी ज्यादा लोड आने से जल गया जिसे विद्युत विभाग वाले करीब पांच दिन पहले बदलने के नाम पर ले गए लेकिन अब तक दूसरा लगाया नहीं जिससे ग्रामीण अंधेरे मेें जीने को मजबूर है। बता दें कि क्षेत्र में जहां ग्रामीण सड़क के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर जिम्मेदार महज आश्वासन दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हमने अपनी पेरशानी कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को बताई लेकिन कोई हल नहीं निकला लिहाज़ा हमे ये रास्ता चुनना पड़ा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनके गांव में सड़क योजना का लाभ और 2 अलग अलग ट्रांसफार्मर के मामले मेें लिखित आश्वासन नहीं देंगे वे लोग चुनाव का बहिष्कार करते रहेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE