BREAKING NEWS
KHABAR : चुनाव से पहले सियासी जुबानी जंग तेज, भाजपा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अयोध्या में चढ़ावा चोरी के विरोध में.. <<     KHABAR : हज-2027 के आवेदन 11 महीने पहले, उठे सवाल, जमीअत.. <<     KHABAR : मानसून से पहले रतलाम मंडल का हरित अभियान,.. <<     KHABAR : एकीकृत मत्स्योद्योग नीति-2026 के तहत 30 जून तक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए चौपाल व.. <<     KHABAR : लगुन में हवाई फायर रोकने पर गोली मारने.. <<     KHABAR : खरगोन पहुंचे राज्यपाल, सांसद-विधायकों ने.. <<     KHABAR : बारिश में बदहाल मुक्तिधामों पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : खरीफ 2026- शाजापुर में सोयाबीन खेती को लेकर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानसून की पहली बारिश में आधे घंटे थमा.. <<     KHABAR : मंदसौर में पोलियो महाअभियान कल, 1.57 लाख.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को नीमच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को भानपुरा व गरोठ में.. <<     BIG REPORT : एमएसएमई दिवस पर मंदसौर को औद्योगिक.. <<     रतलाम में 'गड्ढों में सड़क या सड़क में गड्ढे',.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 17, 2023, 3:28 pm
KHABAR : पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी क्रमांक 1 को दिया जा रहा प्रशिक्षण, मिल रहा वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन, पढ़े खबर 

Share On:-

बड़वानी। विधानसभा निर्वाचन में लगे पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी क्रमांक 1 का प्रशिक्षण सोमवार से जिले की चारों विधानसभा मुख्यालय पर प्रारंभ हो गया है । जिला पंचायत सीईओ जगदीश कुमार गोमे ने विधानसभा राजपुर में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय नरावला में आयोजित प्रशिक्षण का निरीक्षण कर प्रशिक्षणार्थियो को निर्देशित यिका कि कही पर भी कोई बात समझ में नहीं आती है तो उसे पूछे ना कि झिझक के कारण गलत बात ही नोट कर समझ ले। क्योकि निर्वाचन के कार्य में किसी प्रकार की गलती एवं लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी। अतः प्रशिक्षण की गंभीरता को समझे एवं प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर द्वारा बताई जा रही बातों को ध्यानपूर्वक सुने एवं समझे। प्रशिक्षण में बताये गये बिन्दु प्रशिक्षण के दौरान मतदान कर्मियो को दी जाने वाली सामग्री जैसे इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन, वीवीपैट मशीन, निविदत्त मतपत्र, मतदाताओं का रजिस्टर, निर्वाचन नामावली की चिहिन्त प्रतियॉ, पीठासीन अधिकारी की डायरी, मतपत्र लेखा प्रारूप, नामावली की अतिरिक्त प्रतियॉ, ग्रीन पेपर सील, स्ट्रीप सील, संविधिक प्रारूप, सिलिंग बैक्स, अमिट स्याई का मिलान करना, मतदान केन्द्र पर एक दिन पूर्व की जाने वाली व्यवस्था एवं मतदान केन्द्र के 100 मीटर की परिधि में जाने वाली व्यवस्थाऐं, पीठासीन अधिकारी एवं अन्य कर्मियो के कार्य व अधिकार, किस प्रकार मॉकपोल करके दिखाया जायेगा, मतदाता की पहचान किस प्रकार सुनिश्चित करते हुये उससे मतदान कराया जायेगा, घटना-दुर्घटना, मतदान का प्रतिशत किस प्रकार एसएमएस के माध्यम से भेजा जायेगा, निर्धारित समय पश्चात् भी मतदान केन्द्र पर लगी मतदाताओं की लाईन में पीछे से पर्ची वितरित की जायेगी, मतदान समाप्ति के पश्चात् किस प्रकार ईवीम एवं वीवीपैट को मोहर बंद कर स्ट्रॉग रूम में जमा कराया जायेगा, मतदान के दिन मतदान केन्द्रो में मतदाता के अलावा कौन-कौन से लोग प्रवेश कर सकेंगे उनके पास कौन से दस्तावेज होना आवश्यक है, मतदाता की पहचान किस प्रकार की जायेगी, सूरदास एवं निःशक्त मतदाता किस प्रकार मतदान कर सकेंगे आदि के बारे में विस्तार से बताया गया। ईवीएम पर कराया गया प्रेक्टिकल प्रशिक्षण के दौरान मतदान कर्मियो को ईवीएम मशीन पर प्रेक्टिकल भी करवाया गया । जिसमें उन्हें नियंत्रण यूनिट को मतदान यूनिट एवं वीवीपैट से जोड़ना, दिखावटी मतपत्र करके दिखाना, पुनः मशीन को रिक्त करके सील करना, किस प्रकार मतदाता के मतदान करने के उपरान्त बीप की आवाज सुनाई देगी एवं लालबत्ती बंद हो जायेगी, मतदान समाप्ति के पश्चात् ईवीएम को सील किया जायेगा, इसके बारे में विस्तार से बताया गया ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE