BREAKING NEWS
KHABAR : चुनाव से पहले सियासी जुबानी जंग तेज, भाजपा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अयोध्या में चढ़ावा चोरी के विरोध में.. <<     KHABAR : हज-2027 के आवेदन 11 महीने पहले, उठे सवाल, जमीअत.. <<     KHABAR : मानसून से पहले रतलाम मंडल का हरित अभियान,.. <<     KHABAR : एकीकृत मत्स्योद्योग नीति-2026 के तहत 30 जून तक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए चौपाल व.. <<     KHABAR : लगुन में हवाई फायर रोकने पर गोली मारने.. <<     KHABAR : खरगोन पहुंचे राज्यपाल, सांसद-विधायकों ने.. <<     KHABAR : बारिश में बदहाल मुक्तिधामों पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : खरीफ 2026- शाजापुर में सोयाबीन खेती को लेकर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानसून की पहली बारिश में आधे घंटे थमा.. <<     KHABAR : मंदसौर में पोलियो महाअभियान कल, 1.57 लाख.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को नीमच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को भानपुरा व गरोठ में.. <<     BIG REPORT : एमएसएमई दिवस पर मंदसौर को औद्योगिक.. <<     रतलाम में 'गड्ढों में सड़क या सड़क में गड्ढे',.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 17, 2023, 4:55 pm
KHABAR : भारतीय कपास निगम ने खरीदी में किया पंजीयन अनिवार्य, मंडी में नियुक्त किए दो अधिकारी, बिना रजिस्ट्रेशन के नहीं बिकेगा कपास, पढे़ खबर 

Share On:-

खरगोन। भारतीय कपास निगम ने समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर किसानों से कपास की खरीद में पंजीयन अनिवार्य कर दिया है। इसके लिए किसान के पास आधार कार्ड और आधार से लिंक्ड बैंक खाता होना अनिवार्य है। इसलिए किसान मंडी आते समय अपने साथ अपना आधार कार्ड और आधार से लिंक्ड मोबाइल साथ लेकर जाएं। ताकि मोबाइल से ओटीपी देने पर उनका पंजीयन या रजिस्ट्रेशन सीसीआई से करने में कोई असुविधा न हो।

 

बता दें कि वर्तमान में भारत सरकार ने 8 से 12 प्रतिशत नमी वाले एफएक्यू कपास की एच-4 वैराइटी दर 6920 रुपए और एलआरए वैराइटी की दर 6720 रुपए निर्धारित की है।

 

मंडी सचिव कृषि उपज मंडी खरगोन लक्ष्मण सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रतिदिन जब भी किसान मंडी में कपास लेकर आएंगे तब तत्काल पंजीयन हो जायेगा और उसी दिन कपास का विक्रय हो सकेगा। पंजीयन के लिए दो कर्मचारी आनंद नगर कपास मंडी में भारतीय कपास निगम ने भी नियुक्त किए हैं, जो कार्यालयीन समय में अवकाश दिवस को छोड़कर पंजीयन करेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE