BREAKING NEWS
KHABAR : चुनाव से पहले सियासी जुबानी जंग तेज, भाजपा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अयोध्या में चढ़ावा चोरी के विरोध में.. <<     KHABAR : हज-2027 के आवेदन 11 महीने पहले, उठे सवाल, जमीअत.. <<     KHABAR : मानसून से पहले रतलाम मंडल का हरित अभियान,.. <<     KHABAR : एकीकृत मत्स्योद्योग नीति-2026 के तहत 30 जून तक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए चौपाल व.. <<     KHABAR : लगुन में हवाई फायर रोकने पर गोली मारने.. <<     KHABAR : खरगोन पहुंचे राज्यपाल, सांसद-विधायकों ने.. <<     KHABAR : बारिश में बदहाल मुक्तिधामों पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : खरीफ 2026- शाजापुर में सोयाबीन खेती को लेकर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानसून की पहली बारिश में आधे घंटे थमा.. <<     KHABAR : मंदसौर में पोलियो महाअभियान कल, 1.57 लाख.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को नीमच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को भानपुरा व गरोठ में.. <<     BIG REPORT : एमएसएमई दिवस पर मंदसौर को औद्योगिक.. <<     रतलाम में 'गड्ढों में सड़क या सड़क में गड्ढे',.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 17, 2023, 5:38 pm
KHABAR : चुनाव की तैयारी में जुटा प्रशासन, पीजी कॉलेज में स्ट्रॉन्ग रुम सहित अन्य चीजों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, पढे़ खबर

Share On:-

खरगोन। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई। इसी को लेकर नवागत कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी कर्मवीर शर्मा ने मंगलवार को शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने स्ट्रॉन्ग रूम के साथ ही डाक मतपत्र की गणना और मतदान दलों को सामग्री वितरण के लिए निर्धारित स्थान और मतगणना के लिए तैयार किए जाने वाले स्थान का जायजा लिया।


इस दौरान जिला पंचायत सीईओ ज्योति शर्मा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी जेएस बघेल और अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर शर्मा ने मतदान के उपरांत इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों को रखने के लिए बनाए जाने वाले स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण भी किया। उन्होंने जिले के 6 विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रस्तावित अलग-अलग स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण किया और वहां सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की।


इस दौरान स्ट्रॉन्ग रूम से मतगणना स्थल तक ईवीएम को सुरक्षित लाने, मतगणना एजेंट के आने और बैठक की व्यवस्था सहित गणना कार्य में नियुक्त कर्मचारियों के मतगणना स्थल तक आने की व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई।


निर्वाचन आयोग के विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। संपूर्ण निर्वाचन कार्यक्रम के दौरान राजनैतिक दलों, सभी शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों एवं आम नागरिकों से आदर्श आचरण संहिता का पालन करने के लिए कहा जा रहा है।


ऐसे में कलेक्टर शर्मा ने कहा है कि विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर किसी भी प्रकार से आपत्तिजनक पोस्ट न करें, तथ्यो, चित्रों, ऑडियो, वीडियो को तोड़-मरोड़कर पोस्ट न करें, जिससे सामाजिक, धार्मिक या व्यक्तिगत विद्वेष उत्पन्न होने की आशंका है। ऐसा किए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE