BREAKING NEWS
KHABAR : चुनाव से पहले सियासी जुबानी जंग तेज, भाजपा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अयोध्या में चढ़ावा चोरी के विरोध में.. <<     KHABAR : हज-2027 के आवेदन 11 महीने पहले, उठे सवाल, जमीअत.. <<     KHABAR : मानसून से पहले रतलाम मंडल का हरित अभियान,.. <<     KHABAR : एकीकृत मत्स्योद्योग नीति-2026 के तहत 30 जून तक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए चौपाल व.. <<     KHABAR : लगुन में हवाई फायर रोकने पर गोली मारने.. <<     KHABAR : खरगोन पहुंचे राज्यपाल, सांसद-विधायकों ने.. <<     KHABAR : बारिश में बदहाल मुक्तिधामों पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : खरीफ 2026- शाजापुर में सोयाबीन खेती को लेकर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानसून की पहली बारिश में आधे घंटे थमा.. <<     KHABAR : मंदसौर में पोलियो महाअभियान कल, 1.57 लाख.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को नीमच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को भानपुरा व गरोठ में.. <<     BIG REPORT : एमएसएमई दिवस पर मंदसौर को औद्योगिक.. <<     रतलाम में 'गड्ढों में सड़क या सड़क में गड्ढे',.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 17, 2023, 6:24 pm
KHABAR : एसबीसीसी स्पेशलिस्ट यूनिसेफ मप्र ने जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा, पढ़े खबर 

Share On:-

विदिशा। यूनिसेफ मप्र एसबीसीसी स्पेशलिस्ट झिमली बरुआ ने आज जिले में संचालित स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य संस्थाओं में संचालित व्यवस्थाओं के के संबंध में मरीजों को प्रदाय किए जा रहे स्वास्थ्य लाभ के संबंध में बारीकी से पूछताछ की। उन्होंने जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर डीके शर्मा से जिले में संचालित नियमित टीकाकरण एवं सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान, मातृ शिशु सुरक्षा कार्ड एवं मीजल्स रूबेला एलिमिनेशन कार्यक्रम के साथ-साथ दुलार कार्यक्रम अंतर्गत क्रियान्वित कार्यों की समीक्षा भी की है। 
उन्होंने कहा कि जिले में संचालित ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस को उन्नयन करते हुए गर्भवती माता एवं बच्चों के टीकाकरण के साथ-साथ उनकी नियमित जांच, पोषण आहार एवं व्यक्तिगत साफ सफाई के बारे में भी निरंतर परामर्श दिया जाए। गर्भवती माताओं एवं बच्चों को प्रदाय किए जा रहे टीकाकरण कार्ड की जानकारी रिकार्ड में दर्ज की जाए। गर्भकाल के दौरान स्वास्थ्य एवं सावधानियां, गर्भावस्था के संबंध में आहार, व्यवहार, पोषण संबंधी जटिलताओं के बारे में हितग्राही को समझाईश दी जाए। साथ ही उन्होंने सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान की उपलब्धि के साथ शासन की मंशा अनुरूप दिसंबर 2023 तक जिले एवं प्रदेश से मीजल्स रुबेला बीमारी का अंत करना है के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE