BREAKING NEWS
KHABAR : चुनाव से पहले सियासी जुबानी जंग तेज, भाजपा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अयोध्या में चढ़ावा चोरी के विरोध में.. <<     KHABAR : हज-2027 के आवेदन 11 महीने पहले, उठे सवाल, जमीअत.. <<     KHABAR : मानसून से पहले रतलाम मंडल का हरित अभियान,.. <<     KHABAR : एकीकृत मत्स्योद्योग नीति-2026 के तहत 30 जून तक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए चौपाल व.. <<     KHABAR : लगुन में हवाई फायर रोकने पर गोली मारने.. <<     KHABAR : खरगोन पहुंचे राज्यपाल, सांसद-विधायकों ने.. <<     KHABAR : बारिश में बदहाल मुक्तिधामों पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : खरीफ 2026- शाजापुर में सोयाबीन खेती को लेकर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानसून की पहली बारिश में आधे घंटे थमा.. <<     KHABAR : मंदसौर में पोलियो महाअभियान कल, 1.57 लाख.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को नीमच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को भानपुरा व गरोठ में.. <<     BIG REPORT : एमएसएमई दिवस पर मंदसौर को औद्योगिक.. <<     रतलाम में 'गड्ढों में सड़क या सड़क में गड्ढे',.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 17, 2023, 7:22 pm
KHABAR : भाजपा पार्षद निर्मला परमार और पति के खिलाफ एफायर आचार संहिता का उल्लंघन कर बांटा राशन, चुनाव आयोग की शिकायत पर एक्शन, पढे़ खबर 

Share On:-

खरगोन। पार्षद निर्मला परमार और उनके पति करण परमार के खिलाफ नायब तहसीलदार अनिल मोरे की शिकायत पर थाना नागझिरी में एफआईआर दर्ज की गई।। एक दिन पहले ही वार्ड में पार्षद ने मतदाताओं को खाद्य सामग्री का वितरण किया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जारी हुआ था। इसके बाद शिकायत चुनाव आयोग तक पहुंची थी।


विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बाद वायरल हुए वीडियो के आधार पर भाजपा के उज्जैन दक्षिण से उम्मीदवार डॉ. मोहन यादव द्वारा खाद्य सामग्री और घडी बांटने के आरोप लगे थे जिसके बाद कांग्रेस नेता अजित सिंह ने इस पर आपत्ति लेते हुए चुनाव आयोग को मामले में सोमवार को शिकायत दर्ज कराई थी , जिस पर कार्रवाई करते हुए नायब तहसीलदार मोरे ने थाने में धारा 171 और 188 में एफआईआर दर्ज कराई है।


खाद्य सामग्री मैदा, रवा, तेल, शक्कर और उपहार का वितरण वार्ड 53 में पार्षद निर्मला परमार और उनके पति करण परमार ने किया था। शिकायत के बाद मंगलवार को दक्षिण के आरओ धीरेंद्र पाराशर ने वार्ड-53 की पार्षद निर्मला परमार और उनके पति करण परमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। जिसके बाद मंगलवार शाम को एफआईआर दर्ज कर ली गई।


गौरतलब है कि कांग्रेस ने सोमवार रात को वीडियो फोटो जारी कर उज्जैन दक्षिण से बीजेपी के प्रत्याशी डॉ. मोहन यादव के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उलंघन का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग में इसकी शिकायत की है। कांग्रेस नेता अजित सिंह ने आरोप लगाया कि मंत्री यादव के समर्थकों द्वारा वार्ड 45 एवं 53 में घरों पर जाकर राशन सामग्री बांटी गई है। भाजपा की पार्षद निर्मला पति करण परमार के माध्यम से खाने पीने की सामग्री के साथ अन्य उपहार घरों तक पहुंचाए गए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE