BREAKING NEWS
KHABAR : चुनाव से पहले सियासी जुबानी जंग तेज, भाजपा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अयोध्या में चढ़ावा चोरी के विरोध में.. <<     KHABAR : हज-2027 के आवेदन 11 महीने पहले, उठे सवाल, जमीअत.. <<     KHABAR : मानसून से पहले रतलाम मंडल का हरित अभियान,.. <<     KHABAR : एकीकृत मत्स्योद्योग नीति-2026 के तहत 30 जून तक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए चौपाल व.. <<     KHABAR : लगुन में हवाई फायर रोकने पर गोली मारने.. <<     KHABAR : खरगोन पहुंचे राज्यपाल, सांसद-विधायकों ने.. <<     KHABAR : बारिश में बदहाल मुक्तिधामों पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : खरीफ 2026- शाजापुर में सोयाबीन खेती को लेकर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानसून की पहली बारिश में आधे घंटे थमा.. <<     KHABAR : मंदसौर में पोलियो महाअभियान कल, 1.57 लाख.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को नीमच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को भानपुरा व गरोठ में.. <<     BIG REPORT : एमएसएमई दिवस पर मंदसौर को औद्योगिक.. <<     रतलाम में 'गड्ढों में सड़क या सड़क में गड्ढे',.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 18, 2023, 10:17 am
KHABAR : आगामी विधान सभा चुनावों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने एवं आगामी त्योहारों मे शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए निकाला पुलिस बल एवं बीएसएफ बल के साथ फ्लैग मार्च, पढे़ कुलदीप गुप्ता की खबर 

Share On:-

शिवपुरी। आगामी विधान सभा चुनावों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने एवं आगामी त्योहारों मे शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए शिवपुरी पुलिस द्वारा अपनी पूरी तैयारी के साथ शहर मे आज पुलिस बल एवं बीएसएफ बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस द्वारा लोगों से वार्ता कर भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की। कहा कि अगर कोई व्यक्ति किसी तरह की अफवाह फैलाता है, किसी को डराने- धमकाने या लालच देने की कोशिश करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। फ्लैग मार्च मे अति. पुलिस अधीक्षक संजीव मुले, एसडीओपी संजय चतुर्वेदी, रक्षित निरीक्षक अनिल कवरेती, थाना प्रभारी कोतवाली, थाना प्रभारी देहात, थाना प्रभारी फिजीकल एवं थाना प्रभारी यातायात अपने अपने बल के साथ उपस्थित रहे एवं चुनाव के लिये उपलब्ध हुया बीएसएफ का बल भी फ्लैग मार्च मे शामिल हुआ। फ्लैग मार्च पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर अस्पताल चौराहा, कोर्ट रोड़, माधव चौक होते हुये कमला गंज, बाबू क्वार्टर रोड. विष्णु मंदिर पहुंचे, इसके बाद नीलघर चौराहा, काली माता मंदिर, झांसी तिराहा, गुरुद्वारा चौराहा, राजेश्वरी रोड़ होते हुये पुनरू पुलिस लाइन मे आकर फ्लैग मार्च का समापन हुआ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE