BREAKING NEWS
KHABAR : चुनाव से पहले सियासी जुबानी जंग तेज, भाजपा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अयोध्या में चढ़ावा चोरी के विरोध में.. <<     KHABAR : हज-2027 के आवेदन 11 महीने पहले, उठे सवाल, जमीअत.. <<     KHABAR : मानसून से पहले रतलाम मंडल का हरित अभियान,.. <<     KHABAR : एकीकृत मत्स्योद्योग नीति-2026 के तहत 30 जून तक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए चौपाल व.. <<     KHABAR : लगुन में हवाई फायर रोकने पर गोली मारने.. <<     KHABAR : खरगोन पहुंचे राज्यपाल, सांसद-विधायकों ने.. <<     KHABAR : बारिश में बदहाल मुक्तिधामों पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : खरीफ 2026- शाजापुर में सोयाबीन खेती को लेकर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानसून की पहली बारिश में आधे घंटे थमा.. <<     KHABAR : मंदसौर में पोलियो महाअभियान कल, 1.57 लाख.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को नीमच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को भानपुरा व गरोठ में.. <<     BIG REPORT : एमएसएमई दिवस पर मंदसौर को औद्योगिक.. <<     रतलाम में 'गड्ढों में सड़क या सड़क में गड्ढे',.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 18, 2023, 11:49 am
KHABAR : जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया जिला स्तरीय मेडीकल बोर्ड का गठन, सभी शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश पर लगाया प्रतिबंध, पढ़े खबर 

Share On:-

सतना। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संपूर्ण जिले में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा द्वारा चुनाव कार्य में आवश्यक सहयोग के लिये सभी शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध लगाया गया है। जिले में संचालित शासकीय कार्यालयों के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला देकर चुनाव ड्यूटी से मुक्त रहने के आवेदन पत्र प्रस्तुत किये जा रहे हैं। जिसके निराकरण के लिये कलेक्टर वर्मा ने 5 सदस्यीय मेडीकल बोर्ड का गठन किया है। बोर्ड में सिविल सर्जन डॉ केएल सूर्यवंशी, डॉ मनोज शुक्ला, डॉ ज्ञानेश मिश्रा, डॉ अतीक खान एवं डॉ नीलम पटेल को शामिल किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी वर्मा के आदेशानुसार मेडीकल बोर्ड सोमवार से शनिवार दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक जिला पंचायत के छोटे मीटिंग हॉल में कार्यरत रहेगा। गठित बोर्ड चुनाव ड्यूटी से मुक्त रहने के आवेदनों को प्राप्त करेगा। आवेदन पत्र के अनुसार स्वास्थ्य परीक्षण कर बोर्ड अपना अभिमत जिला निर्वाचन कार्यालय को प्रस्तुत करेगा। इसके उपरांत स्वास्थ्य संबंधी प्रकरणों का निराकरण किया जायेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE