BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच सिटी थाना क्षेत्र का ग्राम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विधायक दिलीप सिंह परिहार ने किया पल्स.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा,.. <<     CM के आगमन से पहले भाजपा में अंदरूनी.. <<     CM का दौरा ऐतिहासिक, नीमच को मिलेगी विकास की.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दौरे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा,.. <<     BIG NEWS : सीएम से मुलाकात नहीं मिली तो भड़की.. <<     KHABAR : केसूंदा स्थित मां विंध्यवासिनी धाम में.. <<     NEWS : मन की बात कार्यक्रम में भाजपा.. <<     NEWS : मोहर्रम की 9वीं रात प्रतापगढ़ में उमड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम भाटखेड़ी और रात का काला.. <<     बुलडोजर एक्शन के बीच बड़ा हादसा, शहडोल में.. <<     माउंट आबू में हिंदू साम्राज्य दिवस पर.. <<     KHABAR : जिले में गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा.. <<     खरगोन में अधूरी पुलिया बनी मुसीबत, कीचड़ में.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 21, 2023, 4:08 pm
BIG NEWS : विधानसभा निर्वाचन- 2023 को दृष्टिगत अवैध मदिरा के परिवहन एवं विक्रय पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, सैकड़ों लीटर कच्ची शराब एवं हजारों किलो लहान नष्ट, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। विधानसभा निर्वाचन- 2023 को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर दिनेश जैन के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी आरएन व्यास के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के परिवहन एवं विक्रय पर आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी विभाग नीमच पश्चिम की टीम द्वारा आबकारी उप निरीक्षक कमलेश सौलंकी के नेतृत्व में ग्राम धामनिया पटारी एवं ग्राम भीमपुरा के जंगल में छापेमारी कर, 115 लीटर कच्ची शराब एवं 3 हजार किलो लहान नष्ट किया गया।

छापेमारी के दौरान राहुल पिता देवीलाल कीर निवासी उगरान एवं राकेश पिता मांगीलाल मीणा निवासी भीलाखेडा के विरूद्ध आबकारी अधिनियम 34(1) के तहत प्रकरण कायम किये गये हैं। उक्तों कार्यवाही में आबकारी आरक्षक विष्णुव सिंह यादव, महेश गहलोत, बलवंत भाटी, हंसराज बिलवास, राकेश ररोतीया, दीपक पाटीदार, विलास दगिया का विशेष सहयोग रहा। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE